×

शाहजहांपुर: पुलिस के हाथ लगी 25 लाख रुपये की अफीम, तस्कर गिरफ्तार

थाना कटरा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। क्योंकि कटरा थाना बरेली और शाहजहांपुर बार्डर से लगा है। यही कारण है कि, सबसे ज्यादा बार्डर से लिए थाना क्षेत्रों में तस्करों को दबोच लिया जाता है।

Chitra Singh
Published on: 20 Feb 2021 11:25 AM GMT
शाहजहांपुर: पुलिस के हाथ लगी 25 लाख रुपये की अफीम, तस्कर गिरफ्तार
X
शाहजहांपुर: पुलिस के हाथ लगी 25 लाख रुपये की अफीम, तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 लाख रूपये की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर अफीम की खेती करने वालों से कम दाम पर खरीदकर तस्करी करता था। अफीम तस्कर डग्गामार वाहन से तस्करी करने निकला था ।फिलहाल तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

मादक पदार्थों की तस्करी

दरअसल थाना कटरा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। क्योंकि कटरा थाना बरेली और शाहजहांपुर बार्डर से लगा है। यही कारण है कि, सबसे ज्यादा बार्डर से लिए थाना क्षेत्रों में तस्करों को दबोच लिया जाता है। थाना कटरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुशील कुमार को डग्गामार वाहन से गिरफ्तार किया है। सुशील अफीम की खेतीबाड़ी करने वालों से कम दामों पर खरीदकर अफीम की तस्करी करता था। आज डग्गामार वाहन से ही तस्करी करने निकले अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Shahjahanpur news

यह भी पढ़ें... UP से बड़ी खबर: जानिए क्या- क्या हुआ प्राइमरी विद्यालयों में बदलाव

25 लाख रूपये की अफीम बरामद

बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार किए गए अफीम तस्कर का बड़ा भाई भी अफीम की तस्करी का अवैध कारोबार करता था। अफीम की तस्करी करते हुए उसको पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। फिलहाल तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि, 25 लाख रूपये की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अफीम तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- आसिफ अली

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story