×

UP Police: यूपी के 21 पुलिसवालों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक, जानें कौन-कौन हैं शामिल

Gallantry Medal to UP Police: इस बार यूपी पुलिस के ऐसे 21 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन बहादुर पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और प्रशस्ति पत्र सम्मान देकर सम्मानित करेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 14 Aug 2023 8:52 AM GMT (Updated on: 14 Aug 2023 3:44 PM GMT)
UP Police: यूपी के 21 पुलिसवालों को मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक, जानें कौन-कौन हैं शामिल
X
UP Police (photo: social media )

Independence Day 15 August 2023: हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सराहनीय कार्य किए हैं। जिनके कार्यों से विधि-व्यवस्था को बनाए रखने और कानून के राज में जनता का भरोसा कायम रखने में मदद मिली है। इस बार यूपी पुलिस के 21 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन बहादुर पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और प्रशस्ति पत्र सम्मान देकर सम्मानित करेंगे।

शासन की ओर से जारी किए गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट में उनका भी नाम है, जिन्होंने बिकरू कांड को लेकर सुर्खियों में आए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी रहे अमर दुबे का एनकाउंटर किया था। अमर दुबे रिश्ते में विकास दुबे का भतीजा लगता था। इस मुठभेड़ में हमीरपुर के चार पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्हें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलेगा। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने की जांच करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री वीरता सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मी

- इंस्पेक्टर मनोज कुमार शुक्ला (अमर दुबे एनकाउंटर)

- एसआई राकेश सिंह चौहान

- सिपाही हरिओम सिंह

- सिपाही विकास कुमार

- सिपाही कप्तान सिंह (अमर दुबे एनकाउंटर)

- सिपाही पंकज कुमार (अमर दुबे एनकाउंटर)

- एसआई प्रमोद कुमार (अमर दुबे एनकाउंटर)

- एसआई अजय कुमार चौधरी

मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र सम्मान

- इंस्पेक्टर संत शरण सिंह

- इंस्पेक्टर अवनींद्र कुमार पांडेय

- इंस्पेक्टर सुधीर कुमार उज्जवल

- इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा

- एसआई दीपक कुमार तिवारी

- एसआई राकेश यादव

- एसआई नीरज भाटी

- एसआई धीरज कुमार गौतम

- मुख्य आरक्षी सोबराती अंसारी

- आरक्षी अनुराग मौर्य

- आरक्षी रोहित कुमार

- आरक्षी अंकित कुमार

- आरक्षी मनोज चौहान

गृहमंत्री पदक

- एएसपी पूर्णेंदु सिंह

- डीएसपी गजेंद्र पाल सिंह

- डीएसपी संजय कुमार रेड्डी

- इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह

- डीएसपी संजय वर्मा (गोरखनाथ मंदिर हमला)

- इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह

- इंस्पेक्टर पतिराम यादव

- इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह

- सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह (गोरखनाथ मंदिर हमला)

- सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story