×

UP Nikay Chunav 2023: कल निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, आज जीत गए चुनाव, दोबारा होगा इलेक्शन

UP Nikay Chunav 2023: संत प्रसाद लगभग 65 वर्ष के थे। उनके दो लड़के एवं 5 लड़कियां हैं, जिसमें पांचो बेटियों की शादी हो चुकी है। वे बीज, फलों एवं सब्जी का बिजनेस करते थे। एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद ने कहा था कि यदि मतगणना में मृतक सभासद प्रत्याशी की जीत हुई तो यहां फिर से चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे में अब विदित है कि यहां पर फिर से चुनाव होगा।

Anant Shukla
Published on: 13 May 2023 3:18 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 4:39 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: कल निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, आज जीत गए चुनाव, दोबारा होगा इलेक्शन
X
Independent candidate Sant Prasad (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: सुल्तानपुर के कादीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के निर्दलीय प्रत्याशी संत प्रसाद की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रविवार को आए नतीजे में संत प्रसाद चुनाव जीत गए हैं। बता दें की कादीपुर वार्ड संख्या 10 से सभासद चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ था। मौत की सूचना मिलते ही चाहने वालों का तांता लग गया। इसके बाद पूरे वार्ड में शोक छा गया था।

उत्तर प्रदेश के 544 सीटों पर मतगणना जारी है। बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं सपा 170 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा और कांग्रेस रेस में काफी पीछे है। कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भी कई सीटों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं।

सब्जी व बीज आदि का व्यापार करते थे संत प्रसाद

संत प्रसाद लगभग 65 वर्ष के थे। उनके दो लड़के एवं 5 लड़कियां हैं, जिसमें पांचो बेटियों की शादी हो चुकी है। वे बीज, फलों एवं सब्जी का बिजनेस करते थे। एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद ने कहा था कि यदि मतगणना में मृतक सभासद प्रत्याशी की जीत हुई तो यहां फिर से चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे में अब विदित है कि यहां पर फिर से चुनाव होगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story