×

कोरोना का कहर: इस जिले के 10 थाना क्षेत्रों में लगा लॉकडाउन, DM ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश में 49 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इस जानलेवा वायरस से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Newstrack
Published on: 21 July 2020 4:54 AM GMT
कोरोना का कहर: इस जिले के 10 थाना क्षेत्रों में लगा लॉकडाउन, DM ने की ये अपील
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश में 49 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इस जानलेवा वायरस से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शासन और प्रशासन कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है।

अब इस बीच राजधानी लखनऊ के बाद कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें...
संगम के जल से होगा राम मंदिर का भूमि पूजन, तीन चरणों में पूरा होगा विधान

तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 03 दिनों में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव से सोमवार रात 10 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।



यह भी पढ़ें...अधूरी रह गयी लालजी टंडन की इच्छा, अंतिम समय में जाना चाहते थे यहां

उन्होंने कहा कि 10 थाना क्षेत्रों चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में आज रात 10 बजे से शुक्रवार रात तक सम्पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। कृपया आप सभी लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करें।

यह भी पढ़ें...अशुभ साबित हुआ UP के राजनेताओं का मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनना

इसके साथ ही सरकार के आदेश के मुताबिक शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। तिवारी ने ये भी बताया कि यह लॉकडाउन सम्बन्धित थाना क्षेत्रों के कोविड संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर पुनः आगे की स्थिति पर निर्णय लिया जाएगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story