×

भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश :घूमने का रखते हैं शौक तो कोरोना के बाद जरूर करें इनकी सैर

कोरोना वायरस की वजह से कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन ये पाबंदी हटते ही इन देशों की सैर बिना वीजा के झंझट के कर सकते हैं। जानते हैं उन 16 देशों के नाम जहां भारतीय बिना वीज़ा के घूम सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Sep 2020 3:28 AM GMT
भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश :घूमने का रखते हैं शौक तो कोरोना के बाद जरूर करें इनकी सैर
X
कोरोना वायरस की वजह से कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन ये पाबंदी हटते ही इन देशों की सैर बिना वीजा के झंझट के कर सकते हैं। जानते हैं उन 16 देशों के नाम जहां भारतीय बिना वीज़ा के घूम सकते हैं।

नई दिल्ली: पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। एक प्रश्न के लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि दुनिया के 16 देशों में भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा है। इतना ही नहीं, 43 देश ऐसे हैं जो भारतीयों को वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं जबकि 36 ऐसे देश जो भारतीय पासपोर्ट रखने वालों को ई-वीज़ा की सुविधा देते हैं। हालांकि, अभी कोरोना वायरस की वजह से कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन ये पाबंदी हटते ही इन देशों की सैर बिना वीजा के झंझट के कर सकते हैं। जानते हैं उन 16 देशों के नाम जहां भारतीय बिना वीज़ा के घूम सकते हैं।

मॉरीशस

भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीज़ा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है। पर्यटकों के पास रिटर्न टिकट और पर्याप्त बैंक बैलेंस जरूर होना चाहिए।

भूटान

भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ती है. पासपोर्ट या कोई दूसरी वैध आईडी ही पर्याप्त है।

मालदीव्स

द्वीपों का देश मालदीव्स भी भारतीय पर्यटकों को वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा देता है।

बारबाडोस

बारबाडोस देश प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत देश है। यहां भारतीयों को बिना वीज़ा घूमने की सुविधा है।

यह पढ़ें...कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष की तबियत अचानक बिगडी, अस्‍पताल से जांच कराकर लौटे

desh सोशल मीडिया से फोटो

सर्बिया

सर्बिया जाने के लिए भारतीयों को केवल पासपोर्ट और फ्लाइट टिकट की जरूरत है।

ग्रेनाडा

ग्रेनाडा कई सारे छोटे-छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। इस खूबसूरत देश में भारतीयों को वीज़ा-फ्री यात्रा की सुविधा है।

हैती

हैती कैरेबियन देशों में एक देश है। ये देश अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं की वजह से जाना जाता है।

यह पढ़ें...परेशान जिला प्रशासन, 252 बच्चों पर सिर्फ 15 गाय, कैसे मिलेगा लाभ

world सोशल मीडिया से फोटो

नेपाल

हिमालय की गोद में बसे नेपाल घूमने के लिए वीज़ा की जरूरत नहीं है। भारतीय नेपाल में बिल्कुल फ्री होकर घूम सकते हैं।

निउए आइलैंड

ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दूर-दूर से लोग इस शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां मनाने आते हैं।

सेंट विसेंट

भारतीयों के लिए सेंट विसेंट वीज़ा फ्री डेस्टिनेशन है। आप यहां एक महीने तक स्टे कर सकते हैं।

समोआ

यहां भारतीयों को बिना वीज़ा प्रवेश की सुविधा है। समोआ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लजीज पकवानों के लिए भी जाना जाता है।

news सोशल मीडिया से फोटो

हॉन्ग कॉन्ग एसएआर

हॉन्ग कॉन्ग एसएआर में कई ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। भारतीयों के लिए यहां बीना वीज़ा के घूमने की सुविधा है।

डोमिनिका

डोमिनिका भी दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है।यह देश कैरेबियन सागर में स्थित है।

सेनेगल

सेनेगल में घूमने के लिए आपको वीज़ा की जरूरत नहीं है और आप यहां 90 दिनों के लिए रुक सकते हैं बस एक बात का ध्यान रखें कि आपका पासपोर्ट आपके पहुंचने की तारीख से 3 महीने तक वैध होना चाहिए।

यह पढ़ें...रकुल-करिश्मा ने किए खुलासे! आज देना होगा दीपिका, सारा और श्रद्धा को जवाब

त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो

पार्टी करने वालों के लिए त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां भी घूमने के लिए भारतीयों को वीज़ा की जरूरत नहीं है। आप यहां 90 दिनों के लिए स्टे कर सकते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story