×

Gorakhpur News: इंडिगो फ्लाइट की टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था यात्री, अचानक मच गया हडकंप

Gorakhpur News: इंडिगो फ्लाइट के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों नें टॉ़यलेट के अंदर धुआं निकलता हुआ देखा। यात्रियों ने जिसकी जानकारी क्रू मेंबर को दी। जिसके बाद क्रू मेंबर ने चेक किया तो एक यात्री टॉयलेट के अंदर सिगरेट पी रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 31 March 2023 12:55 PM GMT (Updated on: 31 March 2023 1:25 PM GMT)
Gorakhpur News: इंडिगो फ्लाइट की टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था यात्री, अचानक मच गया हडकंप
X
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: मुंबई से गोरखपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक अजीबो गरीब वाकया हुआ है। दरअसल, फ्लाइट के अंदर उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों नें टॉ़यलेट के अंदर धुआं निकलता हुआ देखा। यात्रियों ने जिसकी जानकारी क्रू मेंबर को दी। जिसके बाद क्रू मेंबर ने चेक किया तो एक यात्री टॉयलेट के अंदर सिगरेट पी रहा है। जिसके बाद उसे सिगरेट बुझाने के लिए कहा गया तो वह क्रू मेंबर से उलझ गया। फ्लाइट गोरखपुर पहुंचने पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अलार्म बजते ही फ्लाइट के अंदर मचा हडकंप

जानकारी के मुताबिक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट टॉयलेट के अंदर जैसे ही सिगरेट जलाई तो अंदर से धुआं आने लगा साध ही फायर अलार्म भी बजने लगा। फायर अलार्म बजते ही क्रू मेंबर समेत सभी यात्री सतर्क हो गए। क्रू मेंबर ने टॉयलेट के अंदर जाकर चेक किया तो देखा कि एक यात्री टॉयलेट के अंदर सिगरेट पी रहा था। यात्री की इस हरकत से से प्लेन में बैठे सभी यात्री परेशान हो गए। प्लेन कैप्टन और क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट को गोरखपुर लैंड करवाया।

आरोपी यात्री की पहचान कृष्ण कुमार मिश्रा के रूप में हुई। जो देवरिया के बरियापुर करौदी का रहने वाला है। फ्लाइट के कैप्टन और क्रू मेंबर ने गोरखपुर पहुंचने पर आरोपी यात्री को एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एयरलाइंस की सुरक्षा अधिकारी के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने यात्री को कस्टडी में ले लिया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story