×

इंदिरा जयंती पर बोले अजय कुमार लल्लू , भारत को बनाया परमाणु शक्ति संपन्न देश 

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्र भावविभोर होकर भारतरत्न महान नेत्री इंदिरा गांधी जी को शत-शत नमन कर रहा है।

Newstrack
Published on: 19 Nov 2020 2:51 PM GMT
इंदिरा जयंती पर बोले अजय कुमार लल्लू , भारत को बनाया परमाणु शक्ति संपन्न देश 
X
इंदिरा जयंती पर बोले अजय कुमार लल्लू , भारत को बनाया परमाणु शक्ति संपन्न देश 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती एक सादे कार्यक्रम में मनाई गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने ही भारत को परमाणु संपन्न देश बनाने की नींव रखी। जमींदारी उन्मूलन और बैंकों के राष्ट्रीयकरण से उन्होंने देश को समृद्ध बनाने का काम किया।

भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राष्ट्र भावविभोर होकर भारतरत्न महान नेत्री इंदिरा गांधी जी को शत-शत नमन कर रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने बलिदान की सर्वोच्च मिसाल पेश की थी। देश में श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 20 सूत्री कार्यक्रमों की शिल्पकार, भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने वाली जन-जन की प्रिय नेता इंदिरा गांधी को बड़े ही कृतज्ञ भाव से सम्पूर्ण राष्ट्र नमन कर रहा है और हमेशा याद करेगा।

ये भी देखें:Birthday Special: सद्भाव एवं एकता की प्रतिमूर्ति इंदिरा गांधी

भारत के बहुलतावादी समाज को एक सूत्र में पिरोया

इन्दिरा जी ने समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों को संविधान में शामिल करवा कर भारत के बहुलतावादी समाज को एक सूत्र में पिरोने और उसके एकीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। समाजवाद को संविधान में शामिल करके, जमींदारी उन्मूलन कानून बनाकर गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को बल प्रदान किया। उनका लोकप्रिय नारा 'गरीबी हटाओ' मात्र नारा न होकर इन्हीं कार्यक्रमों का जमीनी क्रियान्वयन था जिसके चलते भारत के वंचित और गरीब गुरबा समाज को बड़ा सहारा मिला।

आम आदमी के धन को सुरक्षित हाथों में पहुंचाने का काम किया

बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके उन्होंने आम आदमी के धन को सुरक्षित हाथों में पहुंचाने का काम किया और देश से राजा-रजवाड़ों को अतिमहत्वपूर्ण मानकर दिए जाने वाले प्रीवीपर्स समाप्त कर देश की जनता में समानता का भाव स्थापित किया। राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता को बनाये रखने के लिए अपनी जान तक को न्यौछावर कर दिया। विश्वपटल पर भारत की धाक और चमक उनके नेतृत्व में सदैव कायम रही। वह राष्ट्रनेत्री के साथ-साथ वैश्विक नेतृत्व करने वाली युगदृष्टा नेता थीं।

ये भी देखें: आतंकियों पर बड़ी स्ट्राइक: लॉन्चिंग पैड तबाह, बड़ी संख्या में आतंकी ढेर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आवाहन किया कि राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, यही इन्दिरा जी के प्रति सच्ची पुष्पांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story