×

Jalaun News: आधी रात में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, ये इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे

Jalaun News:एक बाइक पर तीन बदमाशों के आने की सूचना मिली। जिसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम भी मुस्तैद हो गई।

Afsar Haq
Published on: 12 Jun 2023 5:38 AM GMT
Jalaun News: आधी रात में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, ये इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे
X
Jalaun police Encounter (photo: social media )

Jalaun News: जनपद में बीती रात पुलिस का चेकिंग के दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। दोतरफा फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास

घटनाक्रम के अनुसार बीती देर रात पुलिस गोहन थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसे एक बाइक पर तीन बदमाशों के आने की सूचना मिली। जिसके बाद एसओजी और सर्विलांस टीम भी मुस्तैद हो गई। घेराबंदी की दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दो बदमाशों को भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से तमंचा व नगद रुपए बरामद किए गए हैं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार हुए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये बताया सीओ ने

क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने बताया कि दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसमें कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। घायल बदमाश सतपाल सिंह गुर्जर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसके ऊपर चोरी लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह कई मामलों में वांछित एवं इनामी अपराधी है। उसके साथी भारत पचौरी और अभिनव शर्मा के पास से तीन अवैध तमंचे व कारतूस के साथ 22 हजार रुपए नगद मिले हैं।

लगातार उठ रहे पुलिस की ऐसी मुठभेड़ पर सवाल

जालौन में आएदिन पुलिस बड़े स्तर पर नामी अपराधियों को शिकंजे में ले रही है। कुछ लोग इसे एसपी की बड़ी कामयाबी बता रहे हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं जो पुलिस की इस कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। खासकर ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं।

Afsar Haq

Afsar Haq

Next Story