×

PM मोदी के अभियान से भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया: स्वामी प्रसाद मौर्य

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने आह्वान किया कि मोदी के सपनों को साकार करने में हम सभी को कही न कही भागीदार बनना पड़ेगा।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 1:07 PM GMT
PM मोदी के अभियान से भारत फिर बनेगा सोने की चिड़िया: स्वामी प्रसाद मौर्य
X

जौनपुर: आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है जो भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सदर विधान सभा जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में कही हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गिनाईं योजनाएं

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि 14 लाख मजदूरों के खाते में 3 महीने से लगातार 1000 रुपए डाले गए। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए 4000 ट्रेनें चलाई गईं। 16 लाख 83 हजार मजदूरों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 हजार सरकारी बस एवं 3 हजार प्राइवेट बसें लगाईं। बाहर से आए 35 लाख में से 13 लाख मजदूरों की मैपिंग कराई गई है। ताकि उनको रोजगार दिया जा सके। क्वारंटीन के समय सभी प्रवासी मजदूरों को 1000 रुपए और 14 दिन का राशन दिया गया। 104 करोड़ रुपए 82 लाख मजदूरों के खाते में प्रदेश सरकार द्वारा डाला गया। 24 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या कम रही है।

इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी जी को जाता है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की रिकवरी दर भी 70% इस समय है। 30 जनू 2020 तक 62,870 करोड़ रुपए के साथ 70.32 किसानों का क्रेडिट कार्ड जारी हुए।वन नेशन वन मंडी का ऐलान किया जिससे किसान देश में कहीं भी जाकर अपना अनाज या सामान बेच सकता है। मोदी जी का सपना था कि किसानों को उत्पादन मूल्य का डेढ़ गुना हो उसको अमलीजामा पहनाते हुए योगी जी ने किसी अनाज में 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- कपिल सिब्बल की चिंता: राजस्थान में मचे सियासी भूचाल पर किया सचेत

तो किसी का 100 रुपए प्रति कुंटल बढ़ाए, कहीं डेढ़ सौ रुपए कुंटल बढ़ाए तो किसी-किसी में ढाई सौ से लेकर 300 रुपए प्रति कुंटल अनाज का मूल्य बढ़ाए। यह मोदी जी के सपनों का ही परिणाम है। मछली पालन के लिए 20 हजार करोड़ रूपया का लोन देने का काम किया। रेडी दुकानदारों को ब्याज मुक्त लोन प्रत्येक व्यक्ति को 10000 रुपए देने का काम किया गया। मोदी जी के चाणक्य नीति के कारण ही चीन को पीछे होने पर मजबूर होना पड़ा। आज पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने में सक्षम हमारी सेना बनी वो मोदी जी के चमत्कारी प्रतिनिधित्व का ही कमाल है।

मोदी के प्रतिनिधित्व में देश चहुंओर विकास कर रहा है- स्वामी प्रसाद मौर्य

मौर्य ने कहा अगर चीन नहीं सुधरा तो पाकिस्तान से भी बुरा हाल होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे तो ही देशी सामान की मांग बढ़ेगी और देश आत्मनिर्भर की ओर बढेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने जौनपुर के बेनीराम की इमरती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बेनी राम की इमरती जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में या यूं कहें कि देश में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मोदी के प्रतिनिधित्व में देश चहुओर विकास कर रहा है। जम्मू कश्मीर में जो धारा 370 हटा है वो मोदी कार्यकाल में ही सम्भव हुआ है और किसी में हिम्मत नहीं थी जो धारा 370 हटा दे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: कांग्रेस को झटका, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी बीजेपी में शामिल

मोदी ने धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग कर केंद्र शासित राज्य बना कर विकास की गंगा बहा देने का कार्य किया है। जम्मू कश्मीर आतंकवादियों का बंदरगाह बना था परन्तु अब आतंकवाद की घटना कम हो गई है। स्वामी प्रसाद मौर्य जी ने आह्वान किया कि मोदी के सपनों को साकार करने में हम सभी को कही न कही भागीदार बनना पड़ेगा। जिससे मोदी का सपना साकार हों सके और यह तभी सम्भव होगा जब गांव का विकास होगा और गांव की समग्र विकासकराने के प्रयास होंगे। योगी-मोदी के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित हैं और इसके लिए रात दिन सीएम योगी काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: राजभवन के 16 कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित, महकमे में मचा हड़कंप

अंत में उन्होंने विधायक, सभी जिला पदाधिकारी गण, सभी मंडल अध्यक्ष गण, सेक्टर संयोजक , बूथ अध्यक्ष गण और सदर विधानसभा में रह रहे तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों का गांव गिराव में चर्चा करते रहे। ताकि जनता को केंद्र और राज्य सरकार के हितकारी कार्यो की जानकारी होते रहें। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की और संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का और जुड़े हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

Newstrack

Newstrack

Next Story