×

कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

Rahul Joy
Published on: 21 Jun 2020 7:01 AM GMT
कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी
X
akhilesh yadav

झाँसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। सामाजिक कार्यों में उनको सक्रिय रहने का निर्देश दिया। वीडियो कॉलिंग के जरिए सम्पर्क साधने का यह चौथा चरण है।

अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से वार्ता की

अखिलेश यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। बताया गया है कि कोरोना संकट काल में बच्चों को पढ़ाने के साथ उनके लिए दूध, फल, खाने का भी प्रबन्ध कर रहे हैं। गांव के सौ बच्चों से ज्यादा वहां पढ़ते हैं। जिनमें दलित ज्यादा हैं। कई बच्चों ने देश भक्ति के गीत भी सुनाए। बच्चों ने मास्क लगा रखा था। उन्होंने मुस्लिम दिव्यांग परिवार के तीन सदस्यों को भी गोद ले रखा है। गांव के निर्धन बच्चों को गोद भी ले रखा है। वीडियों कॉलिंग से बात की। बताया गया है कि समाजवादी सरकार की आई स्पर्श योजना के अंतर्गत गांव को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर स्वावलम्बी और विकास का मॉडल बनाने की योजना थी इसके अंतर्गत जो काम हुए वह समाजवादी सरकार में ही हुए।

डालीगंज स्थित इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला में सोलर टेलिस्कोप से सूर्य ग्रहण देखते लोग

भाजपा राज में गांव की उपेक्षा हो रही

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में यहां सीसीरोड सड़कें बनी, जल निगम की पानी की टंकी बनी, मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ और अंत्येष्टि स्थल बना। भाजपा राज में गांव की उपेक्षा हो रही है। जनता परेशान है। समाजवादी पार्टी की सरकार आपके नेतृत्व में बना डेरी की योजना, स्कूल में बच्चों को फल निःशुल्क देने की व्यवस्था आई स्पर्श योजना में शामिल थी। समाजवादी सरकार में आई स्पर्श योजना गांव समग्र विकास से जुड़ी थी।

इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, पंचायती राज में लोगों की भागीदारी, कृषि, साफ-सफाई, आवास, शिक्षा, सोलरलाईटिंग, शुद्ध पेयजल, विकलांगों को रोजगार तथा जनोन्मुख सरकार की दिशा में कार्य होना था। गांधी जी के ग्रामस्वराज की परिकल्पना को धरती पर लाने की दिशा में यह एक प्रयास था। झाँसी के जगमोहन से भी संगठन की गतिविधियों पर वार्ता हुई।

कुत्ते का अजीबोगरीब योग, हर कोई देख रह गया दंग

कुऐ से फिसली विवाहिता, हुई मौत

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ में शादी समारोह की तैयारियों के चलते कुऐ से पानी भरते समय विवाहिता फिसल गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह है पूरा मामला

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ निवासी श्रीमती उमेशी पत्नी राहुल उम्र 30 वर्ष के यहां घर पर आगामी दिवस में शादी समारोह की तैयारीयां चल रही थी। आज दोपहर 12:00 बजे श्रीमती उमेशी पास के कुएं से पानी भरने गई अचानक उसका पैर फिसल गया और गिरकर घायल हो गई। आनन-फानन में घबराए हुए परिवार वालों ने पड़ोसियों के सहयोग से बहन द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी शिक्षकों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने मृतका उमेशी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

रिपोर्टर- बी के कुशवाहा, झाँसी

राजनाथ सिंह की बैठक: LAC जमीनी विवाद पर चर्चा, तीनो सेना प्रमुख शामिल

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story