×

हाई अलर्ट जारी: झाँसी-बबीना में सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल, वजह भारत-चीन विवाद

लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण सेना के अफसर व जवान वापस नहीं हो सके हैं। उन्हें उनके घर के पास यूनिट में रिपोर्ट करने के निर्देश दे दिए गए थे, लेकिन अब गलवां घाटी में चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले और इसमें कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

Rahul Joy
Published on: 19 Jun 2020 9:03 AM GMT
हाई अलर्ट जारी: झाँसी-बबीना में सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल, वजह भारत-चीन विवाद
X
indian army

झाँसी। गलवां घाटी में चीन के दुस्साहस के बाद झाँसी-बबीना में भी सेना को हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। अफसर और सेना के जवानों को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। झाँसी- बबीना में सेना की टुकड़ियों को समय-समय पर विभिन्न देशों की सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास का अनुभव है। टी-90 भीष्म टैंक, बोफोर्स, बीएमपी आदि के साथ मैकेनाइज्ड इंफेंट्री का साझा अनुभव है। बबीना के सैन्य बेड़े में अब दुश्मन के छक्के छुड़ा देने वाली अत्याधुनिक और मारक के-9 वज्र आर्टलरी के गन भी शामिल हो गई है।

बताते हैं कि लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण सेना के अफसर व जवान वापस नहीं हो सके हैं। उन्हें उनके घर के पास यूनिट में रिपोर्ट करने के निर्देश दे दिए गए थे, लेकिन अब गलवां घाटी में चीनी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले और इसमें कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। झाँसी-बबीना के सैनिकों की भूमिका युद्ध में निर्णायक होती हैं। इसलिए यहां की सेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

घोड़ी चढ़ना आसान नहीं: अब सपनों पर फिर गया पानी, यहां से लेनी होगी इजाजत

चीन के खिलाफ काम आएगा रुस सेना का अनुभव

2019 में भी भारत- रुस संयुक्त युद्धाभ्यास का मुख्यालय बबीना ही रहा था। दोनों देशों की सेना, नौ सेना और वायु सेना ने विशेष तकनीक और युद्धनीति साझा की थीं। बबीना में सैन्य अभ्यास के साथ ही पूर्ण में वायुसेना और गोवा में दोनों देशों की नौसेना ने रणकौशल का प्रदर्शन किया था। इस युद्धाभ्यास में बबीना में रुस की पूर्वी सैन्य जिले की पांच वी सेना के प्रमुख मेजर जनरल सेकोव ओलेग के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी आई थी। रुस की यह सैन्य टुकड़ी रुस-चीन बार्डर पर तैनात है। बताते हैं कि 2018 में भी भारत-रुस सेना ने बबीना में इंद्र-2018 में संयुक्त युद्धाभ्यास किया था। इसी बात को लेकर सेना अलर्ट पर है।

विकलांगों को तलाश कर बाँटा राशन

ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि लोगों की समस्या निस्तारण के लिए गरीब, जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। आज उन्होंने विकलांगों व गरीबों को राशन बाँटा व आर्थिक मदद की।

विधायक रवि शर्मा के भोजन रथ का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के हाथ अभी भी काम नहीं है। सभी परेशान हैं। लोगों के सामने आर्थिक व पेट भरने का संकट छाया हुआ है। ऐसे में विकलांगों के सामने तो और बढ़ा संकट है। ऐसे में लोगों की मदद करना नितांत आवश्यक है, क्योंकि लोगों की स्थिति को सुधरने में समय लगेगा। आज गुरुवार को वह जीवनशाह तिराहे पर पहुंचे और गरीब व विकलांगों को राशन बाँटा व आर्थिक मदद की। इसके बाद वह शिक्षा भवन के पीछे व बस स्टैंड के पास पहुंचे। वहां गरीब व विकलांग बच्चे को राशन वितरित किया व आर्थिक मदद की।

इस मौके पर धर्मेंद्र कुशवाहा, अखिलेश पांडेय, सचिन पांडेय, ऋषभ झा, चन्द्रपाल आदिवासी, अनश खान, मोहित यादव, गरौठी अहिरवार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- बी के कुशवाहा, झाँसी

BCCI को तगड़ा झटका: होगा करोड़ों रुपयों का नुकसान, जानिए क्या है वजह

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story