×

बदल गया इस एक्सप्रेस का नाम, सफर से पहले जान लें पूरी डिटेल

गाड़ी सं 14116 प्रयागराज- डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस सप्ताह में 04 दिन (मंगल, शुक्र, शनि और रविवार) का प्रस्थान समय प्रयागराज से 15:20 बजे रहेगा।

Newstrack
Published on: 9 July 2020 4:25 PM GMT
बदल गया इस एक्सप्रेस का नाम, सफर से पहले जान लें पूरी डिटेल
X

झाँसी: झाँसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि गाड़ी सं 19663/64 खजुराहो-इंदौर एक्सप्रेस (सप्ताह में 04 दिन) का विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है। साथ ही साथ गाड़ी का नंबर और नाम भी बदलकर 14116/14115 प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर कर दिया गया है।

ये रहेगा ट्रेन का नया समय

गाड़ी सं 14116 प्रयागराज- डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस सप्ताह में 04 दिन (मंगल, शुक्र, शनि और रविवार) का प्रस्थान समय प्रयागराज से 15:20 बजे रहेगा। झाँसी मंडल के चित्रकूट स्टेशन पर इसका समय 17:43-17:45 बजे, बांदा स्टेशन पर इसका समय 18:55-19:00 बजे, महोबा स्टेशन पर इसका समय 19:48-19:50 बजे, खजुराहो स्टेशन पर इसका समय 21:00-21:20 बजे,

ये भी पढे़ं- यूपी बंद: योगी सरकार का फैसला, कल से इतने दिनों का लॉकडाउन

छतरपुर स्टेशन पर इसका समय 21:53-21:53 बजे, खरगापुर स्टेशन पर इसका समय 22:36-22:38 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर इसका समय 23:22-23:24 बजे, ललितपुर स्टेशन पर समय 00:48-00:50 बजे पहुचकर बीना, उज्जैन, इंदौर होते हुए अगले दिन सुबह 09:45 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

हफ्ते बाकी चार दिन रहेगा ये समय

वापसी में डॉ. आंबेडकर नगर से गाड़ी सं 14115 का प्रस्थान (सोम, बुध, शनि, रविवार को) समय 11:15 बजे होगा, झाँसी मंडल के ललितपुर स्टेशन पर इसका समय 19:40-19:42 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर इसका समय 20:33-20:35 बजे, खरगापुर स्टेशन पर इसका समय 21:21-21:23 बजे, छतरपुर स्टेशन पर इसका समय 22:02-22:04, खजुराहो स्टेशन पर इसका समय 22:55-23:00 बजे,

ये भी पढे़ं- अब यहां बढ़ा लॉकडाउन: सरकारी कार्यालय छोड़ कर रहेगी पूरी बंदी, सख्ती से होगा पालन

महोबा स्टेशन पर इसका समय 00:13-00:15 बजे, बांदा स्टेशन पर इसका समय 01:30-01:35 बजे, चित्रकूट स्टेशन पर इसका समय 02:23-02:25 बजे रहेगा। अगले दिन यह गाड़ी प्रातः 06:00 बजे इंदौर, उज्जैन, बीना होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। उक्त गाड़ी का प्रारंभ, सभी ट्रेनों के सामान्य संचालन प्रारंभ होने पर किया जायेगा।

रिपोर्ट- बी के कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story