×

Jhansi News: इलाज कराने पहुंची लड़की बनी बिनब्याही मां, नवजात की मौत

Jhansi News: मृत बच्चे की मां नाबालिग लड़की है। उक्त लड़की शादी भी नही हुई है।

B.K Kushwaha
Published on: 7 April 2023 7:45 AM GMT
Jhansi News: इलाज कराने पहुंची लड़की बनी बिनब्याही मां, नवजात की मौत
X
Jhansi (photo: social media )

Jhansi News: इलाज कराने गई एक नाबालिग लड़की ने अचानक बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद पता चला कि लड़की के साथ रेप हुआ था, जिस कारण वह गर्भवती बन गई थी। रेप का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि लड़की के परिवार के चचेरे भाई पर लगाया गया है। हालांकि जन्म लेने के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई।

मेडिकल कालेज में निवाड़ी क्षेत्र में जन्मे बच्चे को लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां बताया गया है कि मृत बच्चे की मां नाबालिग लड़की है। उक्त लड़की की शादी भी नही हुई है। लड़की के माता-पिता ग्वालियर में काम करते थे। पीड़ित लड़की निवाड़ी में अपनी बहन के साथ रहती थी। उसके माता-पिता अक्सर घर आते-जाते रहे थे।

बताया जा रहा है मृत बच्चे की मां का परिवार के चचेरे भाई से मुलाकात हुई । मुलाकात इतनी बढ़ गई कि उनमें प्यार हो गया और फिर एक दिन शारीरिक सम्बंध भी बन गए। जिसके बाद पीड़िता मां बन गई। जिसकी भनक किसी को उसने नहीं लगने दी। अभी कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। उसे निवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान अचानक उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया।

वहीं, पुलिस के अनुसार जब आरोपी विजय को पता चला कि लड़की गर्भवती है तो उसने गर्भपात की दवा लाकर लड़की को दे दी। पांच में से तीन गोली लड़की खा चुकी थी। इससे बुधवार शाम को लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी। वे लड़की को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बताया कि लड़की गर्भवती है और डिलेवरी होगी। रात करीब दस बजे लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डीएनए जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

आरोपी विजय कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज

निवाड़ी के महिला थाना प्रभारी रजनी सिंह ने बताया कि लड़की के कथन पर विजय कुशवाहा के खिलाफ दफा 376, 315, पॉक्सो एक्ट की धारा 5-6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बैंक के भीतर चोरों ने ग्राहक के उड़ाए 10 हजार रुपए

मोंठ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ग्राहक को अपना निशाना बना लिया। चोर ग्राहक की जेब से 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। जिसकी पीड़ित ने शिकायत करते हुए इसके बारे में अवगत कराया। मोंठ थाना क्षेत्र के लालनपुरा में रहने वाला मोहन लाल पांडे कुम्हारार रोड पर स्थित एडीवी बैंक से रुपए निकालने गया था। जहां उसने 25 हजार निकाले। इसके बाद उन रुपयों को अलग-अलग जेबों में रख लिया और फिर पासबुक में इंट्री कराने चला गया। इसी दौरान मौके का लाभ उठाकर चोर उसकी एक जेब से 10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी होने पर ग्राहक ने थाने की पुलिस से करते हुए इसके बारे में अवगत कराया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story