×

Jhansi News: झाँसी मंडल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की मिली सौगात

Jhansi News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन को गाडी सं 20171/72 रानी कमलापति-निजामुद्दीन के रूप में झाँसी मंडल को पहली वन्दे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की सौगात प्राप्त गई है।

B.K Kushwaha
Published on: 2 April 2023 12:33 AM GMT
Jhansi News:  झाँसी मंडल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की मिली सौगात
X
फोटो: झाँसी मंडल को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की मिली सौगात

Jhansi News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन को गाडी सं 20171/72 रानी कमलापति-निजामुद्दीन के रूप में झाँसी मंडल को पहली वन्दे भारत एक्सप्रेस रेल सेवा की सौगात प्राप्त गई है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया गया। इस ठहराव से न सिर्फ इस क्षेत्र की जनता सीधे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और नई दिल्ली से तेज गति के साथ जुड़ सकेगी बल्कि इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और शिक्षा के बधावे में भी यह ठहराव निश्चित रूप से अहम भूमिका निभाएगा |

भारतीय रेल सदैव ही आधुनिकतम सुविधायें प्रदान करने हेतु प्रयासरत है, साथ ही सुखमय यात्रा एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। झाँसी मंडल, भारतीय रेल के महत्वपपूर्ण अंग के रूप में रेल उपयोगकर्ताओं की सेवा में निरन्तर तत्पर है। मंडल द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं की बढ़ोतरी तथा उच्चीकरण किया जा रहा है।

वन्दे भारत एक्सप्रेस इस तरह की सुविधाओं से है सुसज्जित

स्वदेश में निर्मित सेमी-हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन। देश की ग्यारहवी सेमी हाई स्पीड ट्रेन, जिसकी रफ़्तार 160 किमी प्रति घंटा है। 160 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार प्राप्त करने में सिर्फ 129 सेकंड लेती है। दिव्यांगजनों के अनुकूल वाशरूम, सीट हैंडल तथा ब्रेल लिपि युक्त सीट नंबर। स्लाइडिंग फूट स्टेप्स के साथ स्वचालित दरवाजे। एक सामान हवा वितरण के लिए विशेष एयर कंडीश सिस्टम। औसत 11 घंटे का सफ़र घटकर 7 घंटे 30 मिनट का होगा | कवच (टक्कर-रोधी प्रणाली) एवं आग नियंत्रण प्रणाली से युक्त | टच फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय | 180 डिग्री घूमने वाली सीटें | प्रत्येक कोच में 32 इंच यात्री सूचना एवं इन्फोटेनमेन्ट सिस्टम | प्रत्येक कोच में 04 इमरजेंसी लाइट व्यवस्था | आपातकालीन टॉक-बेक यूनिट |

वंदे भारत एक्सप्रेस के एेसा रहेगा शेड्यूल

गाड़ी सं 20171 रानी कमलापति - हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 03 अप्रैल 23 से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) रानी कमलापति स्टेशन से समय सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर सुबह 8:46 बजे पहुंचेगी यहां से 8:48 बजे प्रस्थान कर 9:48 बजे ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचेगी जहां से 9:50 बजे प्रस्थान कर 11:23 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी आगरा से 11:25 बजे प्रस्थान कर 13:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी । दिनांक 02.04.23 से गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन से समय 14:40 बजे प्रस्थान करेगी और 16:20 बजे आगरा पहुंचेगी , 16:22 बजे आगरा से प्रस्थान कर 17:45 बजे ग्वालियर पहुंचेगी तथा 17:47 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 19:03 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचेगी 19:05 बजे झांसी स्टेशन से प्रस्थान कर 22:10 बजे अपने गंतव्य स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

देश में चल रही हैं दस वंदे भारत एक्सप्रेस

फिलहाल देश भर में 10 वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। भोपाल से दिल्ली के लिए शुरु होने जा रही 11 वीं ट्रेन होगी और अजमेर से राजस्थान के लिए शुरु होने वाली 12 वीं वंदे एक्सप्रेस के रुप में इस सेवा को शुरु किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस शताब्दी के मुकाबले कम समय में पहुंचेगी। मौजूद समय शताब्दी एक्सप्रेस 701 किमी की दूरी को 8 घंटे 50 मिनट में तय करती हैं। वहीं, वंदेभारत 1 घंटे 5 मिनट कम समय में दूरी तय करेगी।

वंदे भारत में कितना होगा किराया

कहां से कहां तक-सीसी-ईसी
रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन-1735 रुपए-3185 रुपए
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से हजरत निजामुद्दीन- 1285 रुपए- 2255 रुपए
ग्वालियर से हजरत निजामुद्दीन- 1000 रुपए- 1785 रुपए
आगरा से हजरत निजामुद्दीन- 805 रुपए- 1390 रुपए
हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति- 1665 रुपए- 3120 रुपए
हजरत निजामुद्दीन से आगरा- 650 रुपए- 1250 रुपए
हजरत निजामुद्दीन से ग्वालियर- 845 रुपए- 1645 रुपए
हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी- 1005 रुपए- 1960 रुपए
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ग्वालियर- 550 रुपए- 985 रुपए
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से आगरा- 755 रुपए- 1405 रुपए
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से रानी कमलापति- 990 रुपए- 1760 रुपए

भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस

कुल कोच-16
एसी चेयर कार-14
एग्जीक्यूटिव क्लास कोच-2
यात्रियों के लिए सीट-1128

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, डीआरएम आशुतोष आदि अफसर मौजूद रहे।

वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल पर सवाल खड़े

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रेन का हाल भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस जैसा ना हो जाए। जिसको यात्रियों का ही इंतजार रहता है। देश की 11वीं और मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से 3 अप्रैल को सुबह 5.40 पर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1.10 बजे के करीब हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसमें एक्जिक्टिव क्लास और चेयर कार है। चेयर कॉर से भोपाल से दिल्ली आने-जाने के लिए एक विकल्प भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस पहले से मौजूद है। जानकारों का कहना है कि शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार-रविवार और त्यौहार के दिनों में ही भीड़ रहती है। बाकी दिनों में शताब्दी में सीटें खाली ही रहती है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story