×

जांबाज भाजपा वर्करों को स्मृति का सलाम, इन्होंने किया ये बड़ा काम

स्मृति इरानी ने 1 वर्ष के दौरान किए गए कार्यों को बताया कि सरकार अपने मूल मंत्र " सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास" इस मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

Aradhya Tripathi
Published on: 27 Jun 2020 3:10 PM GMT
जांबाज भाजपा वर्करों को स्मृति का सलाम, इन्होंने किया ये बड़ा काम
X

झांसी: भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी महानगर के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में झांसी महानगर कार्यालय में केंद्र सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर सायं 5:00 बजे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति इरानी ने एक विशाल वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया जो कि फेसबुक ट्विटर यूट्यूब और जूम ऐप के माध्यम से प्रसारित किया गया। साथ ही बरुआसागर सब्जी मंडी से लाइव प्रसारण देखा गया। इस वर्चुअल सभा में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता और जनता जुड़े।

झांसी से प्रत्येक बूथ, मंडल, महानगर, मोर्चा ,क्षेत्र ,प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ता प्रबुद्ध वर्ग शिक्षक व्यापारी धार्मिक संगठन सामाजिक संगठन आदि भी जुड़े। साथ ही सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, मेयर रामतीर्थ सिंघल भी जुड़े। इस कार्यक्रम को आईटी प्रमुख सुरेंद्र विश्वकर्मा सोशल मीडिया प्रमुख प्रवेश तिवारी और अरुण लहरिया जी ने सफलतापूर्वक संपन्न किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जान की बाजी लगाकर की लोगों की सहायता- स्मृति ईरानी

वर्चुअल सभा के दौरान स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं बुंदेलखंड की पावन धरा को प्रणाम करती हूं। जहां पर महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अलख जलाई। इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कोरोना महामारी में किये गए कार्यकी भूमिका पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर के निराश्रित लोगों को जो सहयोग प्रदान किया और प्रवासी मजदूरों को जो सहायता दी उसके लिए मैं उन्हें प्रणाम करती हूँ।

ये भी पढ़ें- भयानक हादसा, 6 लोगों की मौत, मौके पर मची चीख पुकार

वर्ष के दौरान किए गए कार्यों को बताया कि सरकार अपने मूल मंत्र " सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास" इस मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। आर्टिकल 370 को हटाने की बात हो या सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम राम मंदिर निर्माण की बात हो या आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना तीन तलाक हो या फिर भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून हो। यह सारी उपलब्धियां आप सभी को स्मरण है। इस दौरान गरीबों को किसानों को महिलाओं युवाओं को सशक्त करने की बात की।

ये लोग रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में झांसी से महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा क्षेत्र से संजीव श्रृंगीऋषि, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, नंद किशोर भीलवारे, हरि मोहन सोनी, रोहित गोठनकर, दिगंत चतुर्वेदी, प्रियांशु डे, अभिषेक मक्ररिया, कनक शिवहरे, उर्मिला पटेरिया, नीता अवस्थी,

ये भी पढ़ें- अब यहां बनेगा स्मार्ट पार्क, शहरवासियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नीलम सक्रिय, कामना श्रीवास्तव, चंदा शिवहरे, ममता चौरसिया, कविता शर्मा, श्रीमती अहिरवार, अंकित चौरसिया, मनीष त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सैनी, संदीप सिंह, बंटू जी, अरविंद लिटोरिया, कमलेश परिहार, अमर सिंह कुशवाहा, गिरीश सक्सेना उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- बी के कुशवाहा

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story