×

Jhansi News: जमीनी सच्चाई को समझे, नहीं तो बचा अस्तित्व भी खो देंगे अखिलेशः श्रम मंत्री

Jhansi News: श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनभावनाओं का आदर करना सीखें। जमीनी सच्चाई को समझें। नहीं तो बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा।

B.K Kushwaha
Published on: 24 July 2023 4:36 PM GMT
Jhansi News: जमीनी सच्चाई को समझे, नहीं तो बचा अस्तित्व भी खो देंगे अखिलेशः श्रम मंत्री
X
श्रम मंत्री अनिल राजभर: Photo- Newstrack

Jhansi News: श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनभावनाओं का आदर करना सीखें। जमीनी सच्चाई को समझें। नहीं तो बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा। आगे कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। भाजपा में दूसरे दलों की एंट्री पर मंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की बात भाजपा करती है। भाजपा की रीति-नीति को ओमप्रकाश राजभर ने स्वीकार किया है। समय बहुत कुछ सिखाता है। समय के साथ उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है। बोले कि जहाज के पंछी कहां जाएंगे, लौटकर फिर जहाज पर ही आएंगे।

‘किसी को पार्टी में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व का’

विपक्ष के गठबंधन पर मंत्री ने कहा कि 2019 में भी विपक्ष ने गठबंधन बनाया था। लेकिन ये गठबंधन मिट्टी में मिल गया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार फिर यूपी की सभी 80 सीट भाजपा जीतेगी। मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य की भाजपा में एंट्री के सवाल पर राजभर ने कहा कि किसी को पार्टी में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। मेरा व्यक्तिगत मत है कि अगर कोई भूला है और अपनी गलती को स्वीकार करता है, तो मुझे नहीं लगता कि उस पर विचार करने से कोई गुरेज होगा।

पीएम करेंगे अटल आवासीय विद्यालय योजना का लोकार्पण

मंत्री ने कहा कि यूपी में प्रत्येक मंडल में एक अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है। इसका लोकार्पण अगस्त माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसका संचालन इसी सत्र से शुरू हो जाएगा। प्रवेश परीक्षा आयोजित हो चुकी है। दो-तीन दिन में एडमिशन की प्रकिया शुरू करने जा रहे है। प्रारंभ में 80 बच्चों का चयन किया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय के मुकाबले देश के अंदर कहीं भी सरकारी स्कूल नहीं मिलेगा। अटल आवासीय विद्यालय योजना कामगारों के बच्चों का जीवन बनाने की योजना है। मंडल के बाद हर जिले में ये विद्यालय खोले जाएंगे।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story