Jhansi News: भाई ही निकला बहन का कातिल, इस वजह से उतार दिया था मौत के घाट

Jhansi News: गलत चरित्र होने से परेशान भाई ने बहन और उसकी बेटी पर हमला कर दिया था जिससे उसकी बहन की मौत हो गई थी।

B.K Kushwaha
Published on: 27 Jun 2023 12:40 PM GMT
Jhansi News: भाई ही निकला बहन का कातिल, इस वजह से उतार दिया था मौत के घाट
X
Death of wife body burnt in stream(Photo:Social Media)

Jhansi News: गलत चरित्र होने से परेशान भाई ने बहन और उसकी बेटी पर हमला कर दिया था जिससे उसकी बहन की मौत हो गई थी। जबकि मृतिका की बेटी घायल अवस्था में इलाज करवा रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि गलत चरित्र के शक पर बहन की हत्या कर दी थी।
मालूम हो कि 11/12 जून की रात्रि में प्रेमनगर थाना पुलिस को पता चला था कि क्षेत्र में रहने वाली नीतू रायक्वार और उसकी बेटी घायलावस्था में पड़ी हुई है। दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां नीतू की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन की तो पता चला कि नीतू की हत्या हुई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना भाई मनीष रायक्वार है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पूंछ में आरोपी ने बताया था कि उसकी बहन नीतू का चरित्र ठीक नहीं था।

उसकी बहन उसके घर के पास में रहती थी। बहन का गलत चरित्र होने के कारण वह परेशान था। काफी समझाने के बाद भी उसकी बहन समझ नहीं रही थी। इसी से नाराज होकर उसने नीतू पर लाठी से हमला कर दिया था। इस दौरान नीतू और उसकी बेटी घायल हो गई थी। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां नीतू की मौत हो गई थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्यवाही की।

झांसी में चार सौ रुपये के लिए प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मार डाला
चार सौ रुपये को लेकर प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका का कत्ल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि प्रेमनगर के बिजौली इलाके में रहने वाली मीना कुमारी (35) पत्नी पूरन हंसारी में कबाड़ की दुकान पर काम करती थीं। यहां धन सिंह नाम का युवक कबाड़ बेचने आता था। करीब एक साल पहले दोनों की जान पहचान हो गई। कुछ दिनों में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। पिछले करीब तीन माह से मीना अपने प्रेमी धन सिंह के साथ दुकान में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले धन सिंह ने मीरा से किसी काम के लिए 400 रुपये उधार लिए थे। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसने यह पैसा वापस नहीं किया। मीरा के पैसा मांगने पर झगड़ा होने लगा था। रविवार रात को भी मीना ने धन सिंह से अपना पैसा वापस करने को कहा। इस बात से धन सिंह नाराज हो गया। उसने मीना को पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद सोमवार की सुबह वह मीना के पास पहुंचा। उसने मीना से माफी भी मांगी। इसके बाद दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान धन सिंह ने पास में पड़ा पत्थर मीना के सिर पर दे मारा। फिर उसी पत्थर से कई वार किए। इससे मीना लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

शराब के नशे में चूर धन सिंह उसकी लाश उठाकर करीब 50 मीटर दूर फेंककर भाग निकला था। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मीना अपने पति पूरन को छोड़कर धन सिंह के साथ पिछले एक साल से रह रही थी। मीना की बेटी भी मां की इस हरकत का विरोध करती थी लेकिन, वह उसकी बात अनसुनी कर देती थी। मीना और धन सिंह रोजाना शराब पीते थे। मीना की मां राजश्री का कहना है कि धन सिंह अक्सर मीना के पैसे हड़प लेता था। उससे दूर रहने के लिए उन्होंने कई बार बेटी को समझाया लेकिन, वह नहीं मानी। उसका पति अलग रह रहा है। सीओ स्नेहा तिवारी के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने पैसों के विवाद में ही हत्या करने की बात कही है।

झांसी में दोस्त के साथ गए युवक की सड़क हादसे में मौत
दोस्त के साथ गया युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक पारीछा प्लांट में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बझेरा में रहने वाला नीरज परिहार पारीछा में काम करता था। भाई हेमंत परिहार के अनुसार नीरज पारीछा प्लांट के डस्ट प्लांट में ऑपरेटर का काम करता था। विगत शाम वह अपने घर पर था। तभी उनका दोस्ता बाइक से घर आया और उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आज सुबह उन्हें पता चला कि झांसी-कानपुर हाईवे पर मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

झांसी में पैदल गए युवक की सड़क हादसे में मौत
घर से टहलने गए युवक को विगत दिवस अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम हाटी में रहने वाला राजीव कुमार वर्तमान में सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा में रहते हैं। भांजे मनीष के अनुसार राजीव कुमार क्रेन सर्विस का काम करता थे। विगत दिवस घर से टहलने के लिए पैदल निकले थे। राहगीरों द्वारा उन्हें पता चला वह भगवंतपुरा-दिगारा मार्ग पर घायलावस्था में पड़े हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि वह सड़क हादसे का शिकार हुए है। घायलावस्था में उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story