Jhansi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत कालेज की छात्राओं को किया जागरुक, सीओ ने दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

Jhansi News: सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1076, 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं।

B.K Kushwaha
Published on: 4 Aug 2023 1:26 PM GMT
Jhansi News: मिशन शक्ति अभियान के तहत कालेज की छात्राओं को किया जागरुक, सीओ ने दी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी
X
(Pic: Newstrack)

Jhansi News: महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को वीरांगना झलकारी बाई इंटर कालेज खुशीपुरा में छात्राओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरुक किया गया। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1076, 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प लाइन बनाया गया, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। इस दौरान कालेज की वाईस प्रिसिंपल धनकुमारी गुरुर, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू सिंह व महिला आरक्षी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र के गांवों, स्कूलों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल के आयोजन करने की शुरुआत की गई। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

चौपाल लगाकर गांव में जागरूकता फैला रही है महिला आरक्षी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत रामस्वरूप यादव महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी जैसे महिला हेल्प डेस्क हेल्पलाइन नंबर यूपी 112 वूमेन पावर लाइन एंटी रोमियो स्क्वाड हेल्पलाइन 181 102 108 1076 के अलावा विधवा पेंशन उज्जवला योजना सीएम सामूहिक विवाह योजना पीएम मातृ वंदना योजना साइबर क्राइम यूपी कोप के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर रामस्वरूप यादव महाविद्यालय रामस्वरूप यादव कन्या इंटर कॉलेज कि सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक महेश चंद्र यादव, महिला आरक्षी सुमन राठौर, रुकमणी शर्मा, प्रियंका के अलावा महाविद्यालय के संरक्षक ज्ञान सिंह यादव, कल्पना यादव, साक्षी यादव, सुश्री शकुंतला गौर, कमल प्रजापति, भारती राजपूत, कंचन देवी, शिल्पी वर्मा, डॉ मुकेश खरे, डॉक्टर उस्मान खान, हरिओम जोशी, राकेश यादव, नीलम यादव सहित महाविद्यालय के प्राचार्य एवं रामस्वरूप यादव कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश खरे ने किया आभार ज्ञान सिंह यादव ने प्रकट किया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story