×

Jhansi News: किसान की आत्महत्या से दहल उठा पूरा गाँव, इस वजह उठाया ऐसा कदम, लाखों का हुआ था नुकसान

Jhansi News: फांसी की सूचना पर एसडीएम परमानंदसिंह और कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

B.K Kushwaha
Published on: 9 Aug 2023 3:17 AM GMT
Jhansi News: किसान की आत्महत्या से दहल उठा पूरा गाँव, इस वजह उठाया ऐसा कदम, लाखों का हुआ था नुकसान
X
Jhansi News (photo: social media )

Jhansi News: थाना मोंठ के ग्राम जोरा में एक अधेड़ किसान ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि अन्ना जानवरों द्वारा दस बीघा की धान मूंगफली की फसल चौपट कर दी। जिससे परेशान होकर किसान ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी की सूचना पर एसडीएम परमानंदसिंह और कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जाने पूरा मामला

बताया जाता है कि थाना मोंठ के ग्राम जोरा निवासी महेंद्र सिंह यादव करीब 63 वर्ष ने मंगलवार को दोपहर बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मोंठ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

मृतक के भतीजे मानवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके ताऊ महेंद सिंह यादव मंगलवार को दोपहर बाद खेत पर गए हुए थे। शाम करीब चार बजे महेंद्र यादव ने खेत पर ही एक पेड़ से गले में रस्सी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। आसपास खेत पर कम कर रहे लोगों ने घर पर सूचना दी । घर से पहुंचे परिजन आनन फानन में मोंठ अस्पताल ले गए ।

जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानवेंद्र का कहना है कि पिछले कई दिनों से अन्ना जानवरों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जानवरों द्वारा लगातार फसलों को नुकसान करने से महेंद्र सिंह यादव सदमे में थे। उनकी करीब 10 बीघा में धान और मूंगफली की फसल बोई गई थी जिसे अन्ना जानवरों ने नष्ट कर दिया, इसी से परेशान किसान ने आत्महत्या कर ली। नया केसीसी कार्ड भी बना है।मृतक महेंद्र का नाती सौरभ यादव ने कहा कि दो दिन पहले गाय के झुंड ने पूरी दस बीघा खेत की फसल को नष्ट कर दिया था। करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

मृतिक के दो बेटे और एक लड़की है

महेंद्र यादव के दो बेटे और एक लड़की है। बड़ा बेटा बृजपाल सिंह तथा छोटा सुल्तान सिंह यादव है दोनों की शादी हो गई है। एक लड़की गीता है उसकी भी शादी हो चुकी है बड़ा बेटा झांसी में प्राइवेट कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। महेंद्र घर में रहकर खेती करते थे। स्थानीय प्रशासन स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी घटना में किसान की मौत के संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story