×

Jhansi News: महिला हेल्प लाइन की मदद से टूटते परिवार हुए एक, बच्चों के चेहरे खिले

Jhansi News: झांसी में पति-पत्नी की काउंसलिंग के बाद दोनों परिवारों व दंपत्ति को मिलाने की पहल की जा रही। पुलिस हेल्पालाइन ने कई परिवारों को जोड़ा है।

B.K Kushwaha
Published on: 19 May 2023 6:43 PM GMT
Jhansi News: महिला हेल्प लाइन की मदद से टूटते परिवार हुए एक, बच्चों के चेहरे खिले
X
Women Help Desk (Image: Social Media)

Jhansi News: सीपरी बाजार थाना की महिला हेल्पलाइन की पहल के बाद दंपत्ति विवाद के टूटे रिश्ते अब जुड़ने लगे हैं। आंकड़े इस बात के गवाह हैं। महिला हेल्पलाइन की पहल के बाद चार माह में एक दर्जन से अधिक दंपत्ति के बीच हुए विवाद का समाधान कर उन्हें फिर से एक किया गया है। इस पहल के बाद टूटने की कगार पर पहुंच चुके कई परिवार फिर से एक हो गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023 में महिला हेल्पलाइन में दंपत्ति विवाद से जुड़े दर्जनों मामले आए थे। इन मामलों की काउंसलिंग के बाद दोनों परिवारों व दंपत्ति को मिलाने की पहल की गई। इस पहल में अब तक एक दर्जन से अधिक दंपत्ति पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक हुए हैं।

काउंसलिंग के बाद खुशी-खुशी एक हो जाते हैं कई जोड़े

महिला हेल्प लाइन प्रभारी भावना की मानें तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस., एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और सीपरी बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में महिला हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को निस्तारण किया जा रहा हैं। महिला हेल्पलाइन में अधिकांश मामले पति-पत्नी के आते हैं। इन मामलों में दोनों पक्ष के लोगों को बैठकर बारी-बारी से विवाहिता व उसके ससुराल के लोगों की बातों को सुनने के बाद काउंसलिंग करने के साथ ही दोनों टूटे हुए परिवार को एक साथ जोड़ने के बाद एक बॉन्ड बनवाया जाता है। इसके बाद पति-पत्नी व सास-ससुर खुशी होकर अपने घर के लिए रवाना हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में विवाहिता, तो कुछ मामले में विवाहिता के पति की नासमझी के कारण महिला हेल्प लाइन से उसका निपटारा नहीं हो पाता है।

मां-पिता के एक होने के खिल उठते हैं बच्चों के चेहरे

महिला हेल्प लाइन की मदद से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का निपटारा होने के बाद सबसे खुशी उन मासूम बच्चों को होती है। जो होश संभालने से पहले ही मां व पिता को अलग होते देखते हैं। जैसे ही महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग कराने के बाद मामले का निपटारा होता हैं, सबसे अधिक बच्चों को चेहरे पर खुशी होती है।

महिला संबंधी अपराधों के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जागरुकता अभियान चलाया गया। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने कोचिंग बाजार और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर छात्राओं और बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा और थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी होने वाले अपराधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ ही महिला पुलिस ने एन्टी रोमियो टीम ने अलग अलग स्थानों पर मनचलों, शोहदों के छेड़छाड़ औऱ महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए निगरानी करते हुए अभियान चलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई। सीपरी बाजार पुलिस की एन्टी रोमियो टीम में महिला आरक्षी नूतन और प्रीति शामिल हैं।

महिलाएं जागरुक हों, हमेशा याद रखें हेल्पलाइन नंबरः एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को जागरुक होने की ज्यादा आवश्यकता है। हालांकि गांव की महिलाएं भी अब निडर होकर घर से निकल रही हैं, लेकिन यदि उन्हें कभी पुलिस की आवश्यकता तो वे केवल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर याद रखें। उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस मौजूद होगी। उनका कहना है कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क है। उनका कहना है कि अब पुलिस केवल महिलाओं की समस्या ही नहीं सुन रही बल्कि उनकी मदद भी कर रही है। सभी हेल्पलाइन नंबर और पुलिस अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक हैं।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story