×

Jhansi News: धर्म की दीवार तोड़ मोबाइल वाले से किया प्यार! हो गई शादी, अब कोर्ट में परीक्षा की बारी

Jhansi News: एक लड़की को मोबाइल शॉप चलाने वाले एक दुकानदार से प्यार हो गया और कुछ ही दिनों में दोनों ने एकदूसरे के होने का मन बना लिया। लेकिन उनके बीच सबसे बड़ी दीवार थी उनका धर्म। अलग-अलग धर्म होने से प्यार को परवान चढ़ने में दिक्कत आ रही थी।

B.K Kushwaha
Published on: 31 May 2023 3:30 PM GMT
Jhansi News: धर्म की दीवार तोड़ मोबाइल वाले से किया प्यार! हो गई शादी, अब कोर्ट में परीक्षा की बारी
X
(Pic: Social Media)

Jhansi News: मोबाइल फोन से फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप आदि के जरिये लड़का-लड़की में प्यार तो सुना होगा, लेकिन यहाँ एक लड़की को मोबाइल शॉप चलाने वाले एक दुकानदार से प्यार हो गया और कुछ ही दिनों में दोनों ने एकदूसरे के होने का मन बना लिया। लेकिन उनके बीच सबसे बड़ी दीवार थी उनका धर्म। अलग-अलग धर्म होने से प्यार को परवान चढ़ने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन प्यार बंदिशों और दीवारों से कहाँ रुकने वाला था, सो दोनों घर से निकल पड़े और पहुँच गए मायानगरी। इसके बाद उन्होंने हिन्दू रीति से ब्याह रचाया। लड़की के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने फोन किया, तो दोनों झांसी आ गए। अब लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दोनों के प्यार की परीक्षा होंगे।

हिन्दू युवक और मुस्लिम लड़की के बीच हुआ प्यार

यह प्रेमकहानी है सीपरी बाजार निवासी हिन्दू युवक और कोतवाली क्षेत्र निवासी मुस्लिम लड़की की। युवक कोतवाली इलाके में मोबाइल शॉप चलाता था और लड़की उसकी दुकान पर आती थी। दोनों को पता नहीं चला, कब प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों मिलने लगे और एक दिन दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा लीं। घर वालों को भनक लगी तो बंदिशें लगाई गईं, लेकिन दोनों घर से भागकर मुंबई पहुंच गए। वहां किराए पर फ्लैट लेकर रहने लगे और लड़के ने काम भी ढूंढ लिया।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जब लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने खोज की तो लोकेशन मुंबई मिली। लड़के से संपर्क किया तो उसने बताया कि हम लोगों ने शादी कर ली है। लड़की से भी बात की तो उसने भी कहा कि वह दोनों शादी कर खुश हैं। पुलिस ने दोनों को झांसी बुलाया और अब लड़की के बयान दर्ज कराये जा रहे हैं। साथ ही उसकी सही उम्र पता करने के लिए मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। लड़की गर्भवती बताई गई है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story