×

Jhansi News: अवैध संबंधों को लेकर युवक का कत्ल, ‘मर्डर मिस्ट्री’ सुलझाने में जुटी पुलिस

Jhansi News: घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों को लेकर युवक की हत्या की गई है।

B.K Kushwaha
Published on: 18 Jun 2023 1:43 PM GMT
Jhansi News: अवैध संबंधों को लेकर युवक का कत्ल, ‘मर्डर मिस्ट्री’ सुलझाने में जुटी पुलिस
X
(Pic Credit - Social Media)

Jhansi News: बबीना थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर एक युवक का कत्ल कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर नहीं पहुंचा तो हुई खोजबीन, शरीर पर मिले जख्मों के निशान

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में भारत सिंह यादव उर्फ गोलू परिवार के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक भारत सिंह यादव किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लगभग 7 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। परिवारिक चाचा धर्मवीर का कहना है कि लगभग 1 वर्ष पहले लेनदेन को लेकर गांव में रहने वाले लाल सिंह से उसका झगड़ा हुआ था। उस दौरान समझौता करा दिया गया था, लेकिन आरोपी मन ही मन में रंजिश मानता था। विगत दिवस वह झांसी से अपने घर जा रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की गई। इसी दौरान पुलिस द्वारा उन्हें पता चला कि एक युवक को बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है, जिसकी मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त भारत सिंह यादव के रूप में की। धर्मवीर के मुताबिक भारत सिंह घायल अवस्था में लाल सिंह के घर में मिला हुआ था। पुलिस ने उसे भर्ती कराया था। उसके शरीर पर चोटों के निशान होने पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी लेनदेन को लेकर हत्या की गई है। जब इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों को लेकर युवक की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

झांसी में लखनऊ (Lucknow) के आयुर्वेदिक कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर की संदिग्ध मौत

Jhansi News: लखनऊ के रहने वाले आयुर्वेदिक कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर की झांसी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसने विषाक्त पदार्थ खाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ में रहने वाला दीपक आयुर्वेदिक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। वह नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले में वह किराए मकान में रहता था। परिजनों के मुताबिक लगभग 2 माह पहले वह झांसी आए हुए थे। 16/17 की रात्रि में उन्हें बेहोशी हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल बताया जा रहा है कि मृतक की जहरीला पदार्थ खाया था। जिससे उसकी मौत हुई है। उधर, मोंठ थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय अज्ञात युवक ने सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सदर बाजार थाना क्षेत्र के खिरकपट्टी मोहल्ले में रहने वाले जगदीश कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story