×

Jhansi News: मंदिर के नजदीक बेहोशी हालत में मिली इंटरमीडिएट की छात्रा, मौत

Jhansi News: गरौठा थाना क्षेत्र में मंदिर के पास इंटरमीडिएट की छात्रा बेहोशी हालत में मिली। उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha
Published on: 30 Aug 2023 12:35 PM GMT
Jhansi News: मंदिर के नजदीक बेहोशी हालत में मिली इंटरमीडिएट की छात्रा, मौत
X
Intermediate Student Died Unconscious Near Temple Died, Jhansi

Jhansi News: गरौठा थाना क्षेत्र में मंदिर के पास इंटरमीडिएट की छात्रा बेहोशी हालत में मिली। उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष कुमार किसानी करते हैं। संतोष के अनुसार उसकी 6 बेटियां हैं। उसकी बहन पानकुवंर झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ा में रहती हैं। जिसको कोई संतान नहीं थी। जिस कारण उन्होंने उसकी बेटी को गोद ले लिया। जिसका नाम निशा राजपूत था निशा जब 5 वर्ष की थी तभी अपनी बुआ पानकुवंर के पास रहती थी। निशा कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रही थी।

संतोष के मुताबिक उन्हें बताया कि विगत दिवस निशा स्कूल गई थी। लौटकर घर वापस नहीं आई। जिस पर उसकी बुआ और परिवार के सदस्यों ने खोजबीन शुरु कर दी। तभी उन्हें पता चला कि क्षेत्र में स्थित एक मंदिर के पास निशा बेहोशी हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

एम्बुलेंस चालक ने जहर खाकर दे दी जान

एम्बुलेंस चालक ने विषाक्त का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ललितपुर जिले के पूरा कला थाना क्षेत्र में रहने वाला लगभग 35 वर्षीय संदीप एम्बुलेंस चालक था। रिश्तेदारों के अनुसार संदीप अविवाहिता था। वह झांसी में किराए पक रहता था और यहीं पर एम्बुलेंस चलता था। रात्रि में न जाने उसके मन में ऐसा चला कि उसने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही उसके दोस्तों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत

बबीना थाना क्षेत्र में स्थित हाईवे पर 75 वर्षीय बुजुर्ग सड़क दुघर्टना का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बबीना थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रहने वाला 75 वर्षीय पारीछत विगत दिवस सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी होते ही परिजन उन्हें मेडिकल कालेज ले गए। यहां उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना के शिकार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Jhansi News: फिर से सक्रिय हुए तिलंगे, तमंचा लगाकर महिला से छीने जेवरात

Jhansi News: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर फिर से तिलंगों का गिरोह सक्रिय हो गया। इस गिरोह ने पूर्व में कई वारदातों को अंजाम दिया है मगर यह गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। एक बार फिर से गरौठा थाना क्षेत्र में तिलंगों ने रक्षाबंधन पर्व मनाने जा रही महिला व उसके बेटे को रोक लिया। विरोध करने पर फायरिंग की। इसके बाद तमंचा अड़ाकर जेवरात छीन लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तिलंगों की तलाश शुरु कर दी है।
फिर से सक्रिय हुए तिलंगे
गरौठा थाना क्षेत्र में रहने वाला पीयूष अपनी मां के साथ ग्राम सिमरधा में रहने वाले मामा के यहां जा रहा था, क्योंकि रक्षाबंधन पर्व है। जैसे ही मां-बेटा गरौठा थाना क्षेत्र के मोती कटरा के पास पहुंचे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने मां-बेटा को रोक लिया। तमंचा अड़ाकर महिला के गले से मंगलसूत्र व अन्य जेवरात छीन लिए। इसके बाद बदमाश भागने लगे, तभी कुछ लोगों ने तिलंगों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने हवाई फायरिंग की। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों बदमाशों की तलाश शुरु की मगर अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story