×

Jhansi News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान, आयोजित हुए की कई कार्यक्रम

Jhansi News: मुख्य अतिथि एवं समस्त ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों ने पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों व आए हुए सभी ओलंपियन एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों वह वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 29 Aug 2023 2:33 PM GMT
Jhansi News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का किया सम्मान, आयोजित हुए की कई कार्यक्रम
X
(Pic: Newstrack)

Jhansi News: सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट द्वारा कराए गए विभिन्न खेलों के पुरस्कार वितरण एवं ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी, मंडल खेलकूद अधिकारी मयंक शांडिल्य वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टी आर डी ने विजई प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया तथा ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं समस्त ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों ने पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों व आए हुए सभी ओलंपियन एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों वह वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान मुख्य अतिथि दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। खेल पखवाड़े के अंतर्गत कराई गई शतरंज प्रतियोगिता में सम्मानित होने वाले 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में आदित्य यादव प्रथम, नमन कुमार द्वितीय, काव्यांश कुशवाहा तृतीय रहे। 15 वर्ष से ऊपर ओपन प्रतियोगिता में दीपक चंदेल के प्रथम आरव साहू द्वितीय, नीरज त्रिपाठी तृतीय रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि ने मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले ओलंपियन व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में अशोक कुमार ध्यानचंद, गुरुवक्स सिंह, हरविंदर सिंह, असलम शेर खान, जफर इकबाल, अशोक दीवान,रोमियो जेम्स, विनीत कुमार शर्मा, ओंकार सिंह, अब्दुल अजीज, जमशेर खान, नेहा सिंह, वरुण तिवारी, अशोक सेन पाली, आफाक अहमद तथा सुबोध खांडेकर रहे। इस अवसर पर इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद, संजीव परिहार, संतोष कुमार वर्मा, अनिरुद्ध सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, स्वर्ण सिंह, नंदकिशोर, विकास सक्सेना, मोहम्मद वहीद, शैलेंद्र संज्ञा, शोभाराम राय, नीरज वर्मा, नीरज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार रायकवार, मुकेश यादव, गौरव सेंगर, संजय भारती, अजमत सिद्दीकी आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से आफाक अहमद, स्वर्ण सिंह ठाकुर एवं सुनील कुमार शर्मा ने किया तथा आभार इंस्टिट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

वाशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाक

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर वाशेबल एप्रन मरम्मत कार्य के कारण पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाक में संशोधन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों के संचालन परिवर्तन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 01811/01812 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - ललितपुर - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , गाड़ी संख्या 01819/01820 ललितपुर - बीना - ललितपुर (उपरोक्त गाड़ियों को पूर्व में वॉशेबल अप्रोन के मरम्मत कार्य के कारण प्रभावी तिथि – 30 अगस्त से 29 सितंबर तक रद्द किया गया था, जिनको अब 30 अगस्त से 08 सितंबर 23 तक (10 दिन के लिए) संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है )

मंडल के भिंड स्टेशन पर टावर वैगन साइडिंग की शुरुआत

उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के भिंड स्टेशन पर टावर वैगन साइडिंग की शुरुआत हुई। कमीशनिंग हेतु इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में मेजर अल्टरेशन का बड़ा कार्य सफलतापूर्वक बिना किसी ट्रेन के विलंबन के साथ संपन्न कर लिया गया है। उक्त संस्थापन कार्य के पूर्ण होने से टावर वैगन के सञ्चालन में सुगमता मिलेगी जिससे OHE का रख रखाव और बेहतरी से हो सकेगा। उक्त कार्य मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्ग-दर्शन और वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) अखिल शुक्ल, वरि.मंडल परि.प्रबंधक (G&G) जे संजय कुमार, मंडल परि.प्रबंधक(को.) डी के जैन, मंडल परि.प्रबंधक (गुड्स) श्रीराजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story