×

Jhansi News: मजदूर विरोधी नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः आर पी सिंह

Jhansi News: एनसीआरईएस की 59 वीं मुख्यालय कार्यकारिणी की हुई बैठक।

B.K Kushwaha
Published on: 28 Aug 2023 12:24 PM GMT
Jhansi News: मजदूर विरोधी नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगाः आर पी सिंह
X
59th Headquarter Executive Meeting of NCRES, Jhansi

Jhansi News: एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री और नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लॉईज संघ के महामंत्री आर पी सिंह ने कहा कि भारत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के अधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। यह बात उन्होंने प्रयागराज में आयोजित नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लॉईज संघ की 59 वीं मुख्यालय कार्यकारिणी की बैठक में कही है।

उन्होंने बताया कि नई पेंशन स्कीम के लागू होने पर देश के सभी सरकारी कर्मचारियों के सामने बुढ़ापे में अपना जीवन यापन करना और परिवार चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाकर यूनियन संसद का घेराव भी कर सकती है, लेकिन सरकार द्वारा संसद सत्र चलने का बहाना बनाकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि हमारी यूनियन ने निर्णय लिया है कि देश के सभी रेल मंडल कार्यालय पर अलग- अलग टीम के साथ अपना विरोध जताया जाएगा।

इन मुद्दों पर की गई चर्चा

नेशनल पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी गारंटीड पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन, महिला रेल कर्मियों को कार्यस्थल में आने वाली समस्याएं, आर बी ई 155/2022 का सभी कैटेगरी में लागू न होना, टिकट चैकिंग कर्मियों के साथ सिविल पुलिस के बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिस कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करना एवं चैकिंग स्टाफ के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाकर दर्ज करना। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए एल डी सी ई ओपन टू ऑल कराना, काफी समय से लंबित विभागीय परीक्षाऐं कराकर सभी श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्रदान करना, कारखाना झांसी में कर्मचारियों के साथ हो रहे। उत्पीड़न पर रोक लगाना, लोको रनिंग संवर्ग में मोबाइल कॉल डिटेल, स्पीडोमीटर फ्लौपी एनालिसिस, सी वी वी आर एस विश्लेषण के आधार पर किए जा रहे। रात्रि ड्यूटी भत्ते के भुगतान के लिए सीलिंग लिमिट 43600/- रुपये को हटाना, कोरोना काल के दौरान एक वर्ष छह माह के रोके गए मंहगाई भत्ते का बकाया भुगतान करना आदि महत्वपूर्ण बिन्दु शामिल है।

बैठक में यह लोग रहे हैं उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता एनसीआरईएस के अध्यक्ष वी जी गौतम ने की। बैठक में प्रयागराज और आगरा मंडल के पदाधिकारियों के साथ साथ झाँसी मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, महिला प्रकोष्ठ मंडल सचिव आरती तमोरी, ममता गौर, सहायक मंडल सचिव महेंद्र सेन, मंडल संगठक विवेक चढ्ढा, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य एवं कारखाना शाखा सचिव इंद्र विजय सिंह, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य एवं बांदा शाखा सचिव के के त्रिपाठी इत्यादि ने श्रमिक समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आव्हान किया |

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story