×

Jhansi News: अनन्या राय को मिला मेजर ध्यानचंद खेल अवार्ड

Jhansi News: सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्रा अनन्या राय को ग्वालियर में मध्य प्रदेश ध्यानचंद खेल अवार्ड दिया गया। उनको यह सम्मान ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश तथा नारी शक्ति के प्रोत्साहन के लिए दिया गया है।

B.K Kushwaha
Published on: 28 Aug 2023 11:49 AM GMT
Jhansi News: अनन्या राय को मिला मेजर ध्यानचंद खेल अवार्ड
X
Ananya Rai of Sindhiya School Recived Major Dhyanchand Award in Sports, Jhansi

Jhansi News: सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्रा अनन्या राय को ग्वालियर में मध्य प्रदेश ध्यानचंद खेल अवार्ड दिया गया। उनको यह सम्मान ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश तथा नारी शक्ति के प्रोत्साहन के लिए दिया गया है।

बताते चलें अन्य राय कक्षा 12 की छात्रा हैं। पिछले 4 वर्षों में उन्होंने प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीता। इसी महीने 5 अगस्त को भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी बाजी मार कर फाइनल तक पहुंची और स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर की महापौर श्रीमती उषा सिकरवार और बांसवाड़ा राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति केशव सिंह ठाकुर तथा ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ियों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस खेल पुरस्कार के लिए इस संस्था ने पूरे देश में से दो छात्राओं को चुना था जिसमें एक नंदिनी सिंह जो कि बनारस की रहने बाली है तथा सिंधिया कन्या विद्यालय में कक्षा 12 की छात्र हैं वह भी शामिल है। इस आयोजन को पिछले 18 वर्षों से किया जा रहा है और हर वर्ष खेल दिवस की पूर्व संध्या पर ध्यानचंद मध्य प्रदेश खेल सम्मान दिया जाता है।

दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, वन अधिनियम, वन नीति, वन अधिकार अधिनियम के बारे में विद्यार्थियों ने वन अधिकारियों से वन में रहकर जाना। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में व अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी एमजे डोबरियाल के मार्गदर्शन से वन कार्य अनुभव के अंतर्गत वानिकी अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं ने 2 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण झॉसी जनपद के वनों में किया। विद्यार्थियों को वन विभाग के वन अतिथिशाला में रुकाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 3 वन क्षेत्रों का विद्यार्थियों ने निरीक्षण किया। इनमें मोंठ, गुरसरायं, बामौर है।

मोंठ वन क्षेत्र के वन डिप्टी रेंजर संदीप कुल रवि तथा वन दरोगा राम आश्रय ने शक्ति वन, आयुष वन, वन चेतना केंद्र का भ्रमण कराया तथा उन्होंने वनों के उपयोगिता व क्षेत्र विशेष में पौधों के प्रजातियों के चयन के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने गुरसरायं वन क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण किया तथा वहां के डिप्टी रेंजर देवेन्द्र सिंह एवं वन दरोगा भागीरथ कुशवाहा ने हरित पट्टी वन के उपयोग और योजना के बारे में तथा भविष्य में इन वृक्षों की प्रदूषण रोकथाम के बारे में बताया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गरौठा का शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां के डिप्टी रेंजर स्वामी दीन दयाल तथा वन दरोगा डी आर यादव से विद्यार्थियों ने वार्तालाप कर जानकारी प्राप्त की। डिप्टी रेंजर साहब से वन वृक्षों के बीज तैयार होने के समय के बारे में पता चला। साथ ही उन्होंने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, वन अधिनियम, वन नीति, वन अधिकार अधिनियम के बारे में संक्षेप जानकारी दी।

विद्यार्थियों के साथ विवि के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश कुमार नेगी भी उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग कर्मियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा उन्होंने बताया की इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने बहुत कुछ अनुभव किया और साथ ही पेड़ - पौधों के महत्व के बारे में जमीनी स्तर पर भी समझा। इस कार्यक्रम में समन्वयक डॉ राम प्रकाश यादव, सहायक प्राध्यापकगण डॉ बीएस पवित्रा, डॉ पंकज लवानिया, डॉ पवन कुमार का सहयोग रहा।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story