×

Jhansi News: झाँसी की बिटिया हॉकी में दिखाएगी हुनर, जर्मनी में करेगी प्रतिभाग

Jhansi News: नगर की उभरती हॉकी स्टार ज्योति सिंह का भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है। ज्योति सिंह जर्मनी में अपनी हॉकी का हुनर दिखाएंगी। उन्हें 4 देशों की अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर महिला टीम के लिए चुना गया है।

B.K Kushwaha
Published on: 28 July 2023 1:44 PM GMT
Jhansi News: झाँसी की बिटिया हॉकी में दिखाएगी हुनर, जर्मनी में करेगी प्रतिभाग
X

Jhansi News: नगर की उभरती हॉकी स्टार ज्योति सिंह का भारतीय जूनियर टीम में चयन हुआ है। ज्योति सिंह जर्मनी में अपनी हॉकी का हुनर दिखाएंगी। उन्हें 4 देशों की अंडर 21 गर्ल्स हॉकी चैम्पियनशिप में भारतीय जूनियर महिला टीम के लिए चुना गया है। ज्योति ने अभी हाल ही में राउरकेला में सम्पन्न हुई 13 वी हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा प्रतियोगिता में 5 गोल कर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस संबंध में ज्योति ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भारत सहित इंग्लैंड, स्पेन तथा मेजबान जर्मनी चार देशों की हॉकी टीम भाग लेंगी। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में देश के लिए कई खिलाड़ी को तैयार कर चुके ख्याति प्राप्त हॉकी कोच परमजीत सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। विगत माह में हॉकी इंडिया की कोर टीम के साथ बेंगलुरु साई सेंटर में जूनियर भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख कोच तुषार खंडकर के दिशा निर्देशन में गहन ट्रेंनिग ले रही है।
ज्योति के पिता अंतराष्ट्रीय रेलवे एथलीट धीरज परिहार ने बताया कि ज्योति पूर्व में भी इंडियन जूनियर महिला टीम दक्षिण अफ्रीका 2023, इंडियन जूनियर महिला टीम 5 देशों का टूर्नामेंट आयरलैंड में सिल्वर मेडल,हॉकी एकेडमी नेशनल चैंपियनशिप 2022 गोल्ड मेडल, प्रथम हॉकी वूमेन एकेडमी नेशनल चैंपियनशिप 2021 सिल्वर मेडल,जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप राउरकेला 2023 में गोल्ड मेडल की उपलब्धियों में शामिल रही हैं। ज्योति के चयन पर झाँसी हॉकी के सचिव व पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर ने कहा ये झाँसी के लिए गर्व की बात है कि एक और अंतराष्ट्रीय हॉकी का सितारा नगर की हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाएगा।

नशे की हालत में कार चालक ने महिलाओं पर चढ़ाई कार चार की मौत

झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के ग्राम गुलारा गांव के पास शराब के नशे में एक कार चालक ने खेतों से पैदल घर जा रहीं 8 महिलाओं को कुचल डाला। इनमें जेठानी, देवरानी समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार महिलाओं को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक को कार समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गुलारा गांव की 8 महिलाएं धान की रोपाई करके चारे की गठरी लेकर पैदल अपने गांव की ओर सड़क किनारे से लौट रही थीं। जैसे ही वह सभी गांव के करीब पहुंची, तभी कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहीं इन महिलाओं को कुचल दिया।

चार की मौत, चार घायल

इस हादसे में सरोज (28) पत्नी महेश एवं सुमन (34) पत्नी चंद्रशेखर कार के बोनट में फंस गई। जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। जबकि पांच महिलाओ को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमे रिंकी पत्नी राजू,एवं किरण पत्नी मुकेश की भी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। बाद में ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया। इस हादसे में सरोज की सास लक्ष्मी (45), जेठानी कुंती (30), पनकू (35), भूरी देवी (60) घायल हैं।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story