×

Jhansi News: ‘मृत्यु का दंड उपन्यास’ और लेखपाल की ‘सुसाइड मिस्ट्री’, मामले में राज गहराया

Jhansi News: सूचना पर झांसी बरुआसागर पुलिस ने लोकेशन पर जाकर चारों तरफ तलाशी ली। तलाशने पर युवक का कहीं सुराग नहीं मिला, लेकिन झरना किनारे एक बैग मिला था।

B.K Kushwaha
Published on: 21 Jun 2023 7:20 AM GMT
Jhansi News: ‘मृत्यु का दंड उपन्यास’ और लेखपाल की ‘सुसाइड मिस्ट्री’, मामले में राज गहराया
X
Jhansi News (photo: social media )

Jhansi News: झांसी में मध्य प्रदेश के लेखपाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तलाश कर बाहर निकलवा लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। पुलिस कारणों को तलाशने में जुटी है।

मध्य प्रदेश के शुभम श्रीवास्तव (26) पुत्र भगवत श्रीवास्तव निवासी घसौली रोड नौगांव जिला छतरपुर ने सोमवार की रात झांसी के बरुआसागर झरना तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक एमपी के बिजावर में लेखपाल के पद पर कार्यरत था। बरुआसागर थाना प्रभारी एएसपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार रात लगभग 2 बजे उनको एमपी पुलिस द्वारा शुभम श्रीवास्तव के गुमशुदा होने की सूचना और लोकेशन बरुआसागर झरना तालाब की दी गई थी। सूचना पर झांसी बरुआसागर पुलिस ने लोकेशन पर जाकर चारों तरफ तलाशी ली। तलाशने पर युवक का कहीं सुराग नहीं मिला, लेकिन झरना किनारे एक बैग मिला था। चैक करने पर शुभम का बैग होने की पुष्टि हुई। रात ज्यादा होने की वजह से तालाब में युवक को तलाशना मुश्किल था। इसलिए मंगलवार सुबह 5 बजे गोताखोर बुलाकर तलाशा गया। तो उसमे शुभम का शव तीन घंटे बाद बरामद हुआ। शव मिलने के बाद एमपी पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर मृतक शुभम के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। युवक ने किस कारण सुसाइड किया या फिर उसकी हत्या की गई है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लिखा अलविदा और सुसाइड नोट में लिखी अध्यात्म की बातें

मृतक शुभम ने लगभग सोमवार रात 11बजे अपने सोशल मीडिया पर अलविदा लिखकर पोस्ट किया। इसके बाद उसने अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप पर इसी तरह की पोस्ट डाली। जिसके बाद ग्रुप में जुड़े लोगों ने पोस्ट के जवाब में उसको समझाते हुए कई सुझाव भी लिखे। इसी तरह की पोस्ट उसने चाचा को भी भेजी तो सभी चिंतित हो गए। परिजनों ने शुभम को फोन किया तो उसने बताया कि वह आज बिजावर में ही रुकेगा। सोमवार रात एमपी पुलिस ने झांसी पुलिस को शुभम की आखिरी लोकेशन बरुआसागर बताई। तो लोकेशन पर पुलिस को उसका बैग मिला। जिसमे एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें कई ऐसे अध्यात्म से जुड़ी बातें लिखी हुई है। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण अध्यात्म की भाषा में लिखा है। नोट में एक जगह लिखा है कि वह ‘अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहता था।’ मृत्यु के बाद उसकी अस्थियां सरयू नदी में विसर्जित करने की बात भी नोट में लिखी मिली है। नोट में सुसाइड करने के लिए किसी को दोषी भी नहीं बनाया है। लेकिन नोट में लिखी कई ऐसी बाते हैं। जिसको न ही परिजन समझ पा रहे है, और न ही पुलिस।

‘मृत्यु का दंड’ उपन्यास में छुपे मौत के राज

मृतक के चाचा ने बताया कि शुभम पिछले दस दिनों से सुसाइड नोट का एक पन्ना रोज लिख रहा था। क्योंकि मिले नोट पर हर पेज पर हर दिन की तारीख लिखी हुई है। उन्होंने बताया उसको कुछ समय से उपन्यास पढ़ने की लत लग गई थी। वह पिछले एक माह से ‘मृत्यु का दंड’ नामक उपन्यास अपने पास रखता था। उसको पढ़ रहा था। उनका कहना है कि शायद उपन्यास पढ़कर ही वह मानसिक तनाव में आ गया हो और उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उसका इतनी दूर तालाब पर शव मिलना उनकी समझ नहीं आ रहा। क्योंकि शहर से इतनी रात यहां आकर इस तरह का कदम उठाना कुछ और ही इशारा करता है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story