×

Jhansi News: लेखपाल ने बरुआसागर झरना तालाब में लगाई छलांग, छोड़ा सुसाइड नोट

Jhansi News: मध्य प्रदेश के रहने वाले लेखपाल ने बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित झरना तालाब में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट छोड़कर इसकी जानकारी दी।

B.K Kushwaha
Published on: 20 Jun 2023 5:00 PM GMT
Jhansi News: लेखपाल ने बरुआसागर झरना तालाब में लगाई छलांग, छोड़ा सुसाइड नोट
X
लेखपाल ने बरुआसागर झरना तालाब में लगाई छलांग, छोड़ा सुसाइड नोट: Photo- Newstrack

Jhansi News: मध्य प्रदेश के रहने वाले लेखपाल ने बरुआसागर थाना क्षेत्र में स्थित झरना तालाब में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट छोड़कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस झरना तालाब पहुंची और उसकी खोजबीन शुरु कर दी। गोताखोरों की मददद से घंटों मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया सुसाइड नोट

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले शिवम श्रीवास्वत विजावर में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। बरुआसागर थाना पुलिस को सूचना मिली कि शिवम श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट वायरल किया है। जिसकी लोकेशन ट्रेस करने पर बरुआसागर के तालाब झरना के पास की हुई। बरुआसागर थाना पुलिस ने इसे गम्भीरता से लिया और झरना तालाब पहुंचकर खोजबीन की। खोजबीन के दौरान तालाब के पास शिवम का मोबाइल, 4 से 5 पेज का एक और सुसाइड नोट मिला। बरुआसागर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद ने शिवम की तालाब में खोजबीन करवाई। कई घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उक्त युवक को तालाब से बाहर निकलवाने में सफलता हासिल कर ली। इसकी जानकारी लगते ही मृतक के परिजन वहां पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

झांसी में घटोरिया पूजने गए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

घटोरिया पूजने गए युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मध्य प्रदेश के अशोक नगर के थाना चंदेरी के ग्राम चुरारी में श्रीलाल रजक परिवार समेत रहता था। परिजनों के मुताबिक विगत दिवस श्रीलाल परिवार के साथ ट्रैक्टर से घटोरिया पूजने गया हुआ था। मसीटघाट पहुंचने पर वह सड़क किनारे खड़ा हो गया। तभी वहां से जा रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां से हालत गम्भीर होने पर उसे ललितपुर जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन यहां भी उसे आराम नहीं मिला। आखिर में उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

झांसी में पत्थर लगने से क्रेशर मजदूर की मौत

क्रेशरों पर इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग हो रहे हैं। जिस कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय नजर आया जब बड़ागांव थाना क्षेत्र में काम कर रहा मजदूर की पत्थर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोरामछिया में स्थित एक क्रेशर पर मनोज कुमार द्विवेदी निवासी बिहार मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि विगत दिवस वह क्रेशर पर काम कर रहा था। काम के दौरान पत्थर मनोज को जा लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ब्लास्टिंग से मौत नहीं हुई है। पत्थर लगने से मजदूर की जान चली गई है।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story