×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Jhansi News:बहन ने भाई की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार, दी मुखाग्नि

Jhansi News: महारानी लक्ष्मीबाई के शहर में दिल पसीजने वाला मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने अपने छोटे भाई के शव को न केवल मुखाग्नि दी बल्कि अर्थी को कांधा भी दिया।

B.K Kushwaha
Published on: 11 Aug 2023 12:55 PM GMT
Jhansi News:बहन ने भाई की अर्थी को दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार, दी मुखाग्नि
X
Sister Performed Last Rites of Brother, Jhansi

Jhansi News: महारानी लक्ष्मीबाई के शहर में दिल पसीजने वाला मामला सामने आया है। बड़ी बहन ने अपने छोटे भाई के शव को न केवल मुखाग्नि दी बल्कि अर्थी को कांधा भी दिया। यह नजारा जो भी देख रहा था उसके आंसू नहीं रुक रहे थे। भाई के प्रति बहन के इस प्यार को देख समाजसेवी प. श्याम सुंदर शर्मा और अन्य आगे आ गए। जिन्होंने उसके अंतिम संस्कार में मदद की।

रक्सा थाना क्षेत्र में रहने वाला संजय कुशवाहा (45) टैक्सी चालक था। संजय कुशवाहा अविवाहिता था। उसकी दो बहने और एक भाई है। शुक्रवार की सुबह उसका शव शहर कोतवाली के बगल में पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके शव को उठाया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अविवाहित होने के कारण पोस्टमार्टम होने के बाद उसके शव को उसकी बहन और मां के सुपुर्द कर दिया। घर में कोई पुरुष न होने और भाई के प्रति प्यार अधिक होने के कारण बहन ने उसका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

संजय के शव को बड़ागांव गेट बाहर शमशान घाट ले जाया गया। जहां पर मृतक की बहन मीनू कुशवाहा ने उसकी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से उसकी चिता को मुखाग्नि दी। यह नजारा देख वहां मौजूद सभी की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। मीनू ने बताया कि उसके पिता की 20 वर्ष पहले मौत हो गई थी। छोटा भाई भी अधिक बीमार रहता था। जिस कारण चलने में असमर्थ है और उसका इलाज भी चल रहा है। छोटी बहन बाहर पड़ती है। उसका भाई संजय टैक्सी चलाता था। जिस कारण वह झांसी में ही रहता था। दो माह पहले उसके भाई संजय की अपनी मां से वार्ता हुई थी। वह अपने भाई से बहुत अधिक प्यार करती थी।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story