Jhansi News: ‘कजरा मोहब्बवत वाला...’ पर खूब झूमीं महिलाएं, कुछ यू मनाई हरियाली तीज

Jhansi News: महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने बॉलीवुड के क्लासिक सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया।

B.K Kushwaha
Published on: 20 Aug 2023 1:57 PM GMT
Jhansi News: ‘कजरा मोहब्बवत वाला...’ पर खूब झूमीं महिलाएं, कुछ यू मनाई हरियाली तीज
X
Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: झाँसी में कोरोना काल के दो साल बाद अब हर तीज-त्योहार की धूम दिखाई पड़ी है। खासकर, महिलाएं त्योहार में खुद आगे आकर न केवल उसमें हिस्सा ले रही हैं, बल्कि उसमें चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हरियाली तीज पर भी झाँसी महानगर में काफी धूम मची हुई थी। झाँसी महानगर में भी महिलाओं ने धूमधाम से उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में नव-वधुओं के लिए विशेष इंतजाम थे, उनके लिए झूलों को विशेष रुप से सजाया गया था। महिलाओं ने इस दौरान फैशन-शो, डांस, बेस्ट आउटफिट सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

यहां महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। उसके बाद एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने बॉलीवुड के क्लासिक सॉन्ग्स पर जमकर डांस किया। इनमें कजरा मोहब्बत वाला, सारारारा घूमे मेरा घाघर, सैंया ले गई जिया तेरी पहली नजर, हंसता हुआ नूरानी चेहरा, कारे-कारे बादरा... जैसे कई गाने शामिल थे। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने जमकर डांस किया।

कुशवाहा समाज ने मनाई हरियाली जीत

पचकुइयां स्थित कुशवाहा समाज के मारकंडेश्वर मंदिर में कुशवाहा समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महिला कुशवाहा समाज की मंडल अध्यक्ष मधू कुशवाहा ने कहा है कि हरियाली तीज को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं। इनमें प्रमुख रुप से यह भी मान्यता है कि तीज पर्व के बाद त्योहार का सिलसिला शुरु होता है। होली के बाद त्योहार की संख्या बहुत कम हो जाती है। इसको लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि आई तीज बो गई बीज। यानि तीज पर्व के बाद त्योहारों की लाइन लग जाती है।

पति की दीर्घायू की कामना

महिला कुशवाहा समाज की जिलाध्यक्ष हेमलता कुशवाहा ने बताया कि प्राचीन कथानुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में पाने के लिए कठोर जप तप किया था। जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें श्रावण शुक्ल तीज के दिन माता पार्वती को अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार किया था। तभी से माता पार्वती के भगवान शिव से पुनर्मिलन की स्मृति में यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज के दिन महिलाएं अपने पति के लिए उपवास रखकर विधि विधान से शिव गौरी की पूजा अर्चना कर प्रार्थना करती हैं कि उन्हें भी माता पार्वती जैसा अखंड सुहाग का वरदान मिले और अपने पति के दीर्घायू एवं सुख समृद्धि की मनोकामना करती हैं। इस अवसर पर दीपमाला कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, शोभा कुशवाहा, जयश्री कुशवाहा, माया कुशवाहा, सुनीता कुशवाहा, कविता कुशवाहा, गीता कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, भावना कुशवाहा, रितू कुशवाहा, मालती कुशवाहा, चंपादेवी, शीला कुशवाहा आदि महिलाएं मौजूद रही।

हरियाली तीज महिलाओं का पसंदीदा त्यौहार

ओम शांति ग्रीन कॉलोनी शिवपुरी रोड झांसी की समस्त सखियों द्वारा ओम शांति ग्रीन के मंदिर वाले पार्क के प्रांगण में हरियाली तीज का प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न खेल 16 श्रृंगार महिलाओं के डांस प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने कहा है कि हरियाली तीज मुख्य रुप से महिलाओं का पसंदीदा त्यौहार है। जो जीवन में प्रेम स्नेह की सुंगध और आपसी समन्वय के उत्साह का प्रतीक है। यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस अवसर पर सपना अग्रवाल, रुचि सहाय, रेखा सिंह, रूबी साहू, प्रिया पटवा, नीतू, आरती जैन, विजय त्रिपाठी, ऋचा अग्रवाल, दिव्या माला, उमा एवं समस्त ओम शांति ग्रीन की महिलाओं की भागीदारी रही।

हरियाली क्वीन बनी श्रीमती रेखा सरावगी

सनशाइन क्लब महिला विंग के तत्वाधान में दीपा यादव की अध्यक्षता में एवं संगीता नगरिया के संयोजन से हरियाली तीज कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें महिलाओं ने हरे परिधानों के साथ संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर हरियाली तीज उत्सव मनाया। हरियाली क्वीन श्रीमती रेखा सरावगी बनी। इस अवसर पर ममता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मीनू गर्ग, सविता कनोडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, साधना अग्रवाल, भारती तिगुनायक, कुसुम सिंघल, भारती गुप्ता, रश्मि लोहिया, निशा श्रीवास्तव, प्रतिभा नोगरियां, वंदना भटनागर, रेनू पाठक, कल्पना मित्तल, आशा अग्रवाल, मधु मोदी, रंजना पहारिया, रीता सेठ, मधुलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, संजना गुप्ता, सुरेखा जयसवाल, सीमा अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता आदि उपस्थित रही अंत में सचिव सीमा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story