×

JNU में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को बर्बाद कर देना चाहते हैं। जेएनयू में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें। अखिलेश ने एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा पर भी जेएनयू जैसे हमले हुए थे।

SK Gautam
Published on: 6 Jan 2020 9:27 AM GMT
JNU में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें: अखिलेश यादव
X

लखनऊ: रविवार की रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह एक सोचा, समझा हमला था। जो कि भाजपा ने करवाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस बवाल और हिंसा करने वालों को शह दे रही थी। जेएनयू को एक खास विचारधारा के लोग एक ही विचारधारा में ढाल देना चाहते हैं।

ये भी देखें: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज, हो सकती है इस दिन वोटिंग

सरकार और पुलिस को सब पता है

पत्रकारों से बात चीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग लोकतंत्र को बर्बाद कर देना चाहते हैं। जेएनयू में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा की सरकार नहीं चाहती कि गरीब बच्चे पढ़ें। अखिलेश ने एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि वाराणसी में समाजवादी छात्रसभा पर भी जेएनयू जैसे हमले हुए थे। सरकार और पुलिस को सब पता है कि जेएनयू में हुए हमलों के पीछे कौन थे? ये किसके षडयंत्र से हुए? इसकी जांच होनी चाहिए और इन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी देखें: JNU हिंसा पर बड़ा आरोप: मोदी-शाह ने फैला रखा गुंडातंत्र, कांग्रेस ने दिया बयान

यूपी में अगर दंगे हुए तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुए दंगों पर कहा कि सभी जानते हैं कि दंगों से किसे फायदा होता है? यूपी में अगर दंगे हुए तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। 25 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। भाजपा लोगों को भटकाना जानती है। वो झूठ बोलते हैं और ये दंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी बचाने के लिए करवाए जा रहे हैं। जिससे जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा सके।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story