×

UP में जंगल राज 15 दिन में तीसरा डबल मर्डर, दहशत में हैं लोग

घटना थाना मदनापुर के ढुकरी गांव की है। यहां के रहने वाले विजेंद्र अवस्थी और नोने अवस्थी सगे भाई है। दोनों बीती रात खेत की रखवाली कर रहे थे। दोनो का गांव में रहने वाले वीर बहादुर और शिव कुमार से पुरानी जमीनी रंजिश चल रही थी। पुरानी रंजिश के चलते आज दूसरे पक्ष ने विजेंद्र और नोने अवस्थी को खेत में अकेला पाया और उनके उपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

Roshni Khan
Published on: 27 Jun 2019 6:18 AM GMT
UP में जंगल राज 15 दिन में तीसरा डबल मर्डर, दहशत में हैं लोग
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में 15 दिन मे तीसरे डबल मर्डर से जिला थर्रा गया है। यहां पुरानी जमीनी रंजिश ने खूनी होली का रूप ले लिया है। खेत की रखवाली कर रहे दो सगे बुजुर्ग भाईयों की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनो की लाशे खेत मे पङी थी।

परिजन खेत पर पहुंचे तब हत्या की घटना सामने आई। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी देंखे:INDvsWI: 37 रन बनाते ही सचिन और लारा का ये रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट

घटना थाना मदनापुर के ढुकरी गांव की है। यहां के रहने वाले विजेंद्र अवस्थी और नोने अवस्थी सगे भाई है। दोनों बीती रात खेत की रखवाली कर रहे थे। दोनो का गांव में रहने वाले वीर बहादुर और शिव कुमार से पुरानी जमीनी रंजिश चल रही थी। पुरानी रंजिश के चलते आज दूसरे पक्ष ने विजेंद्र और नोने अवस्थी को खेत में अकेला पाया और उनके उपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनो को काफी बेरहमी से पीटा गया। जिससे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी देंखे:पत्नी और बेटे को गोली मार की आत्महत्या, बिटिया बोली पापी हैं पापा

घटना के बाद आरोपित मौके फरार हो गए। कुछ देर बाद जब परिजन खेत पर पहुचे तब उन्हे उनकी लाशे पङी मिली। सूचना के बाद मौके पर एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ पहुचकर घटना के संबध मे परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक भाईयों के परिजनों के मुताबिक दोनो भाईयों के नाम करीब 60 बीघा खेती है। उनका दूसरी बिरादरी के लोगो से विवाद रहता है। पुरानी रंजिश चलती आ रही है। रात मे घर के सभी लोग शादी मे गए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर दोनों की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी।

ये भी देंखे:वर्ल्ड कप 2019: वेस्टइंडीज को मात देने के लिए टीम इंडिया आज उतरेगी मैदान में

जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र और उसके भाई नोने अवस्थी ने करीब बीस साल पहले जमीनी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की हत्या कर दी थी। तब से रंजिश और गहरी हो गई थी। पांच साल पहले दोनों भाई जेल से जमानत पर छूटकर आए थे। तभी से बदले की आग भङक रही थी। बीस साल पहले दोनो भाईयों द्वारा की गयी हत्या का बदला अब अपनी मौत से चुकाना पड़ा।

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि दो भाईयों की लाश खेत मे मिली है। पूछताछ मे पुरानी रंजिश सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story