×

Sonbhadra News: 12 कुंडीय गायत्री महायंत्र के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं की टोली ने की अगुवाई

Sonbhadra News: गायत्री शक्तिपीठ की तरफ से ओबरा में आयोजित पांच दिवसीय 12 कुंडीय महायज्ञ का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।

Kaushlendra Pandey
Published on: 1 April 2023 10:45 PM GMT
Sonbhadra News: 12 कुंडीय गायत्री महायंत्र के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा, महिलाओं की टोली ने की अगुवाई
X
फोटो: सोनभद्र में 12 कुंडीय गायत्री महायंत्र के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

Sonbhadra News: गायत्री शक्तिपीठ की तरफ से ओबरा में आयोजित पांच दिवसीय 12 कुंडीय महायज्ञ का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं महिला टोली की अगुवाई और तरह-तरह की झाकिंया आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान आध्यात्मिक गीतों की गूंज, सद्वाक्य लिखे बैनर, राम दरबार और भारत माता की झांकी विशेष आकषण का केंद्र रही। लोकनृत्य नटुआ, धांगर नृत्य और आदिवासी वाद्ध यंत्र भी जिज्ञासा का केंद्र बने रहे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ओबरा के राम मंदिर परिसर में आयोजित किए जाने वाले 12 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजन में शामिल होने के लिएज जहां श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही पहुंचनी शुरू हो गई। वहीं दोपहर का वक्त आते-आते पूरा आयोजन परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। उत्साहित नारी शक्ति की तरफ से कलश यात्रा की, की जाती अगुवाई और आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी लोगों को श्रद्धा से नत किए रही। शांतिकुंज से आई ऊषा शर्मा की अगुवाई में कलश यात्रा की शुरूआत की गई। टोली ने मुख्य यजमान प्रकाश गिरि और अनामिका गिरि ने कलश पूजन की पंरपरा निभाई।

इसके बाद शोभा यात्रा आयोजन स्थल से निकलकर सुभाष चैराहा, गैस गोदाम रोड होते हुए वापस राम मंदिर परिसर स्थित मानस भवन पहुंची, जहां कलश स्थापना के बाद अग्नि प्रज्ज्वलित कर यज्ञ की शुरूआत की गई। कलश यात्रा के दौरान, भव्य यज्ञ कलश से सुसज्जित वाहन, आध्यात्मिक गीतों की गूंज के बीच झूमते श्रद्धालु, सद वाक्य लिखे बैनर, राम दरबार और भारत माता की सजी भव्य झांकी नगर के चप्पे-चप्पे को भक्ति रस में डुबोए रही। लोग नृत्य और विविध वाद्य यंत्र भी कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाए रहे।

- कुछ इस तरह तय की गई है आयोजन की रूपरेखाः

गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल ने बताया कि शनिवार से शुरू हुए यज्ञ की पूर्णाहुति पांच अप्रैल को होगी। दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। पहली से चार अप्रैल तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक संगीतमय कथा, प्रवचन और आरती का आयोजन होगा। तीन अप्रैल को गायत्री महायज्ञ के साथ मानव जीवन से जुड़े विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। पांच अप्रैल को दोपहर एक बजे यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

- कलश यात्रा में प्रमुख रूप से इनकी-इनकी रही मौजूदगीः

समाज सेवी रमेश सिंह यादव, भिखारी बाबा, शनि महाराज, आरसी द्विवेदी, हरीश अग्रहरी, जेपी सिंह, मनोज सिंह, सूरज, धीरज, प्रमोद शुक्ल, अरुण शर्मा, विनोद शर्मा, गुड्डू सिंह, सूरज साहू, मेवालाल शर्मा, आरसी मौर्य, राजाराम सिंह, अरविंद सोनी, बबलू लैड, नरसिंह त्रिपाठी, आशुतोष सिंह, धुरंधर शर्मा, महिला मंडल प्रमुख सुमन खत्री, मंजू द्विवेदी, सोना शुक्ला, अनीता पुरवार, निशा शुक्ला, देवकांती, सीमा साहू, सरिता साहू, दिनेश पाठक, ब्रह्मानंद मिश्र, प्रखर रत्नम, अर्पण, हार्दिक पुरवार, शिखर, अथर्व, शिवम, सुंदरम, प्रभारी निरीक्षक ओबरा मिथिलेश मिश्र, चैकी प्रभारी अमित त्रिपाठी।

Kaushlendra Pandey

Kaushlendra Pandey

Next Story