×

कन्नौज में विसर्जन यात्रा पर हमला: 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जिले के सौरिख थाना इलाके के गांव खरगपुर निवासी ब्रजमोहन सिंह ने गांव में भागवत कथा कराई थी। शुक्रवार को जलेसर घाट पर गंगा में सामग्री विसर्जन कर तीन ट्रैक्टरों से लोग घर लौट रहे थे।

Roshni Khan
Published on: 7 Feb 2021 6:35 AM GMT
कन्नौज में विसर्जन यात्रा पर हमला: 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
X
कन्नौज: विसर्जन यात्रा पर हुए हमले में 31 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट, शुरू हुई जांच (PC: social media)

कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले में विसर्जन यात्रा से लौट रहे ट्रैक्टर सवार लोगों पर हमले में घायल 11 में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस 21 नामजद और 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गांव में दबिश दे रही है। कार्रवाई के डर से हमलावर भाग गए हैं।

ये भी पढ़ें:बदायूं में बसपा नेता ने जहर खाकर दी जान, SDM पर लगे आरोप, मिला सुसाइड नोट

जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है

जिले के सौरिख थाना इलाके के गांव खरगपुर निवासी ब्रजमोहन सिंह ने गांव में भागवत कथा कराई थी। शुक्रवार को जलेसर घाट पर गंगा में सामग्री विसर्जन कर तीन ट्रैक्टरों से लोग घर लौट रहे थे। धार्मिक गीतों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाने से भड़के कटकैया गांव के एक पक्ष ने इन पर हमला कर दिया था। हमले में 11 लोग घायल हो गए थे। कुछ चुटहिल हुए थे। घायल कंचन, राज सिंह और कल्लू की हालत नाजुक है। इनका जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।

ये भी पढ़ें:यूपी में आमने-सामने होंगे योगी और नीतीश! जदयू ने विस चुनावों पर लिया बड़ा फैसला

इस मामले में बृजमोहन ने कोतवाली में धर्मेंद्र, माखन, कन्हैया, रंजीत, भारत, रामू, शिवम, राहुल, जीतू, शिव सिंह, सनी, अंकित, रणजीत, अजेंद्र, शैलेंद्र, सर्वेश, सुनील सेठ, मानसिंह, रामसेवक, रोहित, अनुज के अलावा कटकैया के 10 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता और जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी। कार्रवाई के डर से हमलावर भाग गए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट- पंकज श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story