×

BJP की जनसभाः राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के नगरी विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता शामिल हुए।

Shivani Awasthi
Published on: 28 Feb 2021 5:26 PM GMT
BJP की जनसभाः राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
X

कानपुर देहात - उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा की जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के नगरी विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता शामिल हुए। दोनों से जनसभा में संबोधन के दौरान पार्टी की उपलब्धियों और भाजपा के कार्यों को विस्तार से बताया।

अकबरपुर इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा की जनसभा

इस मौके पर सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल से टिकट देते हुए चुनाव लड़ाने के मंच से संकेत मिले।

ये भी पढ़ेँ-झांसी: थाने में बोला पति, बहुत मारती है पत्नी, कहीं करता हूं फोन, उसे चल जाता है पता

प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह का रायपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता सिकंदरा पहुंचे तो पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता

इसके बाद अकबरपुर इंटर कॉलेज एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर ने अपने संबोधन में कहा पूर्ववर्ती सरकारों ने जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध किया था और प्रदेश को भ्रष्टाचार की आग में झोंक दिया था। आज योगी सरकार सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास का कार्य कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार द्वारा सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया गया। उसके बाद केंद्र सरकार द्वारा छह हजार प्रति वर्ष भत्ते के रूप में दिया जा रहा है।

नेताओं ने गिनायी सरकार की उपलब्धियां

किसान बिल के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास जारी है लेकिन सत्ता के लोभी पार्टियों द्वारा इस किसान बिल का विरोध किया जा रहा है। उनको बरगलाया जा रहा है। देश विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है ताकि किसानों की उन्नति को रोका जा सके। यह एजेंडा उनका कभी सफल नहीं होगा विरोधी पार्टियों द्वारा देश की एकता को ताक पर रखकर पाकिस्तान के एजेंडा को बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ेँ-नड्डा ने बताया जीत का फॉर्मूला, BJP कार्यकर्ताओं को दिया ‘मिशन 2022’ का टास्क

एयर स्ट्राइक हो या भारती शूरवीरो द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उनको ठिकाने लगाना हो, चीन को सबक सिखाना हो मोदी के नेतृत्व के द्वारा यह संभव हुआ है, लेकिन विपक्षी पार्टियां विदेशी एजेंडे को हवा दे रही हैं। यह पार्टियां कभी भी भारतीय जनता पार्टी के रहते हुए सफल नहीं हो पाएगी।

प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने फिर दिया अपना मूल मंत्र

जिले के प्रभारी मंत्री एवं नगरीय विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा पहले गैस सिलेंडर के लिए बड़ी सी लाइन लगती थी, सिलेंडर ब्लैक में बिकते थे। मोदी सरकार आते ही सिलेंडर ब्लैक होना तो बंद हुआ एवं करोड़ों परिवारों को मुफ्त में सिलेंडर मोदी सरकार द्वारा दिया गया।

मोदी सरकार द्वारा हर घर में बिजली पहुंचाने का सपना 2014 में देखा गया था। आज हम गर्व से कह सकते हैं हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है। मोदी सरकार ने हर घर में शौचालय होने की जरूरत महसूस की थी। हम गर्व से कह सकते हैं, आज पूरे देश में हर घर में शौचालय का कार्य लगभग पूरा होने पर है।

राम मंदिर विवाद को को मोदी ने हल किया

भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को खत्म कर दो विधान दो प्रधान जो निशान की परिकल्पना को समाप्त किया। देश की अखंडता को एक सूत्र में बांधा। कई सदियों से चला आ रहा राम मंदिर विवाद को मोदी जी द्वारा हल किया गया। विपक्षी पार्टी हमेशा आरोप लगाती थी। मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे लेकिन मोदी जी ने मंदिर की तारीख भी बताएं और मंदिर वहां बनवा भी रहे हैं और जन जन के द्वारा पूरे देश की आकांक्षाओं पर उतरते हुए एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

ये भी पढ़ेँ-काशीः मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का अखिलेश पर तंज, 2022 का सपना नहीं होगा पूरा

जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आवश्यक है। भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत प्रत्याशी एवं ब्लाक प्रमुख भारी संख्या में जीत कर आए ताकि कानपुर देहात से भ्रष्टाचार को मुक्त किया जा सके। सभी विधायकों सांसदों का बजट लगभग 35 करोड़ के करीब होता है लेकिन जिला पंचायत का बजट 300 करोड़ से अधिक होता है। इसलिए एक अच्छा ईमानदार पार्टी होने के नाते आप लोग भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं, ताकि जिले का चौमुखी विकास हो सके।

दो वार्डों मे बने दो बारात शालाओं का उद्घाटन

इसके बाद नगर पंचायत चेयर मैन ज्योतित्सना ओर से अकबरपुर मे कंबल वितरण एवं डस्टबिन का वितरण या गया एवं अकबरपुर के दो वार्डों मे बने दो बारात शालाओं का उद्घाटन नगरीय विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किया गया।

जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान अपने संबोधन में कहा कानपुर देहात नगर पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत में विजय प्राप्त करनी जरूरी है। चौकी कानपुर देहात का समुचित विकास हो सके जैसे कि केंद्र में मोदी सरकार प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। गरीब लोगों के लिए 5 लाख का बीमा किया जा रहा है।

ये नेता रहे शामिल

प्रदेश सरकार द्वारा भारी संख्या में लोगों के राशन कार्ड बनवाए गए हैं। उनको मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विधायक निर्मला संखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडे, डॉक्टर विवेक द्विवेदी, डॉ सतीश शुक्ला, बब्बन शर्मा , मलखान सिंह चौहान, बबलू कटियार, ज्योत्सना कटियार, रामजी मिश्रा, दीपू मिश्रा, विजय सोनी , नीरज पांडे, कुलदीप यादव, राम राज कुशवाहा , बबलू शुक्ला, विकास मिश्रा आदि रहे।

रिपोर्ट -मनोज सिंह

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story