×

कानपुर देहात: 9 और 23 फरवरी को होगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

तहसील अकबरपुर में लगाये जाने वाले विधिक जागरूकता शिविरों की जानकारी देते हुए तहसीलदार ने बताया कि 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सभाकक्ष अकबरपुर में विवाद निस्तारण व सुलह समझौते से वादों का निस्तारण के फायदे तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमोचित 10 स्कीम पर जानकारी दी जायेगी।

Ashiki
Published on: 3 Feb 2021 12:55 PM GMT
कानपुर देहात: 9 और 23 फरवरी को होगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
X
कानपुर देहात: 9 और 23 फरवरी को होगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कानपुर देहात: तहसील अकबरपुर में लगाये जाने वाले विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविरों की जानकारी देते हुए तहसीलदार अकबरपुर ने बताया कि दिनांक 9 फरवरी को प्रातः 11 बजे तहसील सभाकक्ष अकबरपुर में विवाद निस्तारण व सुलह समझौते से वादों का निस्तारण के फायदे तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमोचित 10 स्कीम पर जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार दिनांक 23 फरवरी 2021 को समय 12 बजे जनता इण्टर कालेज बाढ़ापुर में भी विवाद निस्तारण व सुलह समझौते से वादों का निस्तारण के फायदे तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रमोचित 10 स्कीम पर जानकारी दी जायेगी।

सीडीओ ने की दीक्षा ऐप एवं बीएसए विभाग से सम्बंधित प्रगति की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा प्रेरणा सारथी अंकित मिश्रा से दीक्षा एप्प एवं बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बंधित प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा में जनवरी माह में किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही साथ वर्ष 2020-21 की प्रगति पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गयी व इसके पश्चात सीडीओ द्वारा सम्बंधित को निर्देश दिए गये कि बीएसए कार्यालय और समस्त बीआरसी में वाल ऑफ फेम लगाई जाए, जिसके माध्यम से घोषित किया जा सकेगा साथ ही साथ दीक्षा एप्प की मासिक प्रगति दिखाते हुए ग्राफ तैयार करवाया जाये ताकि दीक्षा एप्प की प्रगति की समीक्षा किया जाना संभव हो सके।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: NCC का अंतर ग्रुप चेम्पियनशिप बैनर समारोह, राज्यपाल हुई शामिल

वहीं सीडीओ द्वारा यह भी निर्देश दिए गये कि जनपद कानपुर देहात में संचालित सभी विद्यालयों में ई पाठशाला रजिस्टर उपलब्ध हो एवं विद्यालयों में पेंटिंग या फ्लैक्स के माध्यम से प्रेरणा तालिका और सूची आकर्षक तरीके से विद्यालय में चस्पा किए जाएं व पाठशाला सम्बंधित समस्त सूचनाएं फ्लैक्स के माध्यम से समस्त विद्यालयों में चस्पा लगाया जाए एवं जनपद में संचालित मिशन प्रेरणा सम्बंधित कार्यक्रम पर आधारित आकर्षक वीडियो बनाया जाए ताकि जनपद में किये गये कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा हो सके।

सीडीओ की अध्यक्षता में परौख में 6 फरवरी को आयोजित होगी चैपाल

जनपद के डेरापुर तहसील क्षेत्र में महामहिम राष्ट्रपति जी के गांव परौख में 6 फरवरी 2021 को पूर्वान्हन 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में चैपाल का आयोजन किया जायेगा। चैपाल में जन समस्याएं सुनी जाएंगी तथा मिशन शक्ति, एनआरएलएम, वृद्धावस्था, निराश्रित, विधवा, दिव्यांग पेंशन आदि की समीक्षा के साथ-साथ नरेगा के कार्यों, पंचायत विभाग के कार्यों आवास, प्राथमिक व उच्च विद्यालयों में स्वेटर वितरित, विद्युत बिलों में अनियमितता या अन्य विद्युत समस्याओं के निराकरण, सिंचाई से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण आदि की कैंप लगाकर जन समस्याएं सुनी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: रायबरेली: युवक ने इस वजह से नदी में लगाई छलांग, 3 घंटे के बाद मिला शव

इसके अतिरिक्त जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग, मुख्य पशु चिक्त्सिाधिकारी, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला पिछडा वर्ग कल्याण विभाग आदि समस्त संबंधित विभाग अपने अपने विभाग से सम्बन्धित कैप का भी आयोजन करायेंगे तथा पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए उनकी फींडिग का कार्य भी करायेंगे।

रिपोर्ट: मनोज सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story