×

अंधविश्वास से हिला कानपुर देहात, बलि चढ़ गया नवजात, मचा बवाल

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव में आज लोगो ने मृतक नवजात की पूजा शुरू कर दी। लोगों ने उसके शव को रखकर फूलों और पैसो का चढ़ावा करना शुरू कर दिया।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 9:52 AM GMT
अंधविश्वास से हिला कानपुर देहात, बलि चढ़ गया नवजात, मचा बवाल
X
अंधविश्वास से हिला कानपुर देहात, बलि चढ़ गया नवजात, मचा बवाल (PC: social media)

कानपुर देहात: कानपुर देहात में आज उस समय एक मृत नवजात आस्था और अंध्विश्वास का केंद्र बन गई। जब अनोखे तरीके का जन्मा नवजात लोगो के आस्था का केंद्र बन गया। विकृत रूप से जन्मे नवजात की कुछ ही घण्टो बाद मौत हो गई। जिसके बाद लोगो ने उसकी पूजा शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:एकता कपूर को मिली बड़ी राहत, वेब सीरीज xxx सीजन 2 को लेकर FIR दर्ज

लोगो की कार्य से आस्था या अंधविश्वास पर बहश छिड़ गई

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव में आज लोगो ने मृतक नवजात की पूजा शुरू कर दी। लोगों ने उसके शव को रखकर फूलों और पैसो का चढ़ावा करना शुरू कर दिया। लोगो की कार्य से आस्था या अंधविश्वास पर बहश छिड़ गई। दरअसल गहोबा गांव के रहने वाले राम कुमार यादव की पत्नी मीना देवी ने आज विकृत रूप के बच्चे को जन्म दिया। इस विकृत नवजात के जन्म के समय उसके सिर पर बालों का जुड़ा लगा हुआ था। और उसके शरीर का रंग भी 2 कलर में था। ऊपर का हिस्सा काला और नीचे का हिस्सा सफेद था। लेकिन कुछ ही घण्टो बाद इस विकृत रूप के जन्मे बच्चे की मौत हो गई।

kanpur-dehat kanpur-dehat (PC: social media)

ये भी पढ़ें:अभी-अभी कांपे लोग: भूकंप के जोरदार झटकों से हिला राजस्थान, घरों से भागे सभी

उसके घर वालो ने उसे दैवीय शक्ति मान कर पूजा शुरू कर दी

जिसके बाद उसके घर वालो ने उसे दैवीय शक्ति मान कर पूजा शुरू कर दी। धीरे-धीरे लोगो का जमावड़ा रामकुमार यादव के घर मे लगाना शुरू हो गया। लोगो ने मृतक नवजात के विकृत रूप को देख अचंभित हो गए और उसको दैवीय अवतार मान कर परिवार के लोगो के साथ उसकी पूजा शुरू कर दी। कोई उसे काली तो कोई ब्रह्मदेव बाबा मान रहा था। और उसके शव पर फूल और प्रसाद चढ़ाना शुरु कर दिया। लोगो का मानना था कि यह दैवीय शक्ति है जिसने जन्म लिया और वापस चली गई।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story