×

भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, मची चीख पुकार

वह प्रशासनिक तौर पर घरवालों को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में कर लिया है।

Newstrack
Published on: 3 July 2020 1:50 PM GMT
भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, मची चीख पुकार
X

कानपुर देहात: रसूलाबाद क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर खेत जोत कर वापस घर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। खड्डे में पानी भरे होने के कारण ट्रैक्टर सवार दो युवकों की दबकर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालाभगत का मजरा गड़रियन पुरवा गांव निवासी संदीप (18) पुत्र रामगोपाल अपने ट्रैक्टर से हल बांधकर धान लगाने के लिए खेत जोतने गया था। खेत जोतकर ट्रैक्टर वापस आने लगा तभी हल्की बारिश होने के कारण पास में खेत मे काम कर रहे है अखिलेश (19) पुत्र सुशील बारिस के भीगने के डर से ट्रैक्टर को रुकावकर ट्रैक्टर पर घर जाने के लिए बैठ गया। जैसे ही ट्रैक्टर रोड पर पहुँचा तो मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर चालक से फिसल गया और नींचे खड्डे में उतर गया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

खड्डे में उतरे ट्रैक्टर को चालक चढ़ा रहा था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गया। खड्ड में पानी भरे होने कारण ट्रैक्टर चालक सहित एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे एक कि तो मौके पर मौत हो गई दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सी एच सी लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

जैसे ही दो नवयुवकों की मौत की खबर फैली पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और ट्रैक्टर को उठाकर सीधा करने का प्रयास किया जाने लगा। वही दोनों लोगों की मौत से परिवार में घनघोर मातम छा गया। तथा इस घटना की पूरी जानकारी फोन के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें- आत्म निर्भर बनने की सलाह देते हुये ”भगवान भरोसे” छोंड़ दिया: कांग्रेस

वह प्रशासनिक तौर पर घरवालों को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनो शवो को कब्जे में कर लिया है। वहीं ग्रामीणों की माने तो युवक ट्रैक्टर अच्छी तरह से नही चला पाता था। गाड़ी तेज गति होने के कारण खड्ड में उतरी थीं ट्रैक्टर कम चला पाने के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

Newstrack

Newstrack

Next Story