×

कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि योगीराज में पूरे प्रदेश में अराजकता हैं। प्रदेश में कानून राज नाम की कोई चीज नहीं रह गयी हैं। अपराधी सत्ता के संरक्षण में....

Newstrack
Published on: 3 July 2020 1:40 PM GMT
कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा, लगाया अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि योगीराज में पूरे प्रदेश में अराजकता हैं। प्रदेश में कानून राज नाम की कोई चीज नहीं रह गयी हैं। अपराधी सत्ता के संरक्षण में फल फूल रहे हैं और मनबढ़ हो चले हैं। कानपुर में अपराधी इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद फरार भी हो जाते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ने दम तोड़ दिया है। कानपुर की यह घटना यूपी में जंगलराज की भयावह तस्वीर है।

ये भी पढ़ें: आत्म निर्भर बनने की सलाह देते हुये ”भगवान भरोसे” छोंड़ दिया: कांग्रेस

यूपी की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही

प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि अपने संकल्प पत्र में कानून का राज स्थापित करने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री योगी से यूपी की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। मुख्यमंत्री योगी के राज में 60.60 मुकदमें वाले अपराधी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं और मुख्यमंत्री आपदाकाल में गरीब श्रमिकों की मदद और सेवा कार्य में लगे कांग्रेस के सिपाहियों पर फर्जी मुकदमें लगा कर जेल भेजने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज कानपुर में बेलगाम अपराधी द्वारा 8 पुलिसकर्मियों की हत्या सहित प्रयागराज और गाजियाबाद में हुई ताबड़तोड़ हत्या बताती है कि प्रदेश में जंगलराज बना हुआ है। कानून का राज अब उत्तर प्रदेश में सियासी मुहावरा बन कर रह गया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने सीएम योगी ने की ये अपील, शहीद को मिले और आर्थिक सहायता

सरकार की खोखली नीति के कारण पुलिस को शहादत देनी पड़ी

लल्लू ने कहा कि यूपी का गृह विभाग मुख्यमंत्री के हाथों में है। मुख्यमंत्री योगी लगातार सड़क पर और सदन में कहते नहीं थकते थे कि अपराधी या तो जेल में है या उत्तर प्रदेश छोड़ कर भाग चुका है। पर सबके सामने प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था का हाल ये हत्याएं बताती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की खोखली नीति के कारण ही आज हमारे पुलिस के जवानों को शहादत देनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पूर्व में इंस्पेक्टर सुबोध की भी हत्या हुई थी और भाजपा के लोग हत्यारोपी को कंधे पर घुमाने का काम करते थे। जिस अपराधी ने आज कानपुर में घटना को अंजाम दिया है उसने एक राज्यमंत्री की भी हत्या की थी। उन्होंने सवाल किया कि अगर वो इतना बड़ा हिस्ट्रीशीटर था तो अब तक जेल से बाहर क्यों था।

लोकतंत्र में आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार...

उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना सहित प्रयागराज में एक परिवार के चार लोगों की हत्याएं, गाजियाबाद में पिता पुत्री की हत्या बताता है अब प्रदेश में जनता के साथ-साथ पुलिस भी असुरक्षित है। यूपी में अपराधियों का इस तरह हावी हो जाना असामान्य है। इस जंगलराज को देखते हुए जवाबदेही तो तय करनी ही होगी। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बजाए यूपी की ध्वस्त होती कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह नहीं करने का नतीजा है कि पुलिस के जवानों की शहादत हुई।

ये भी पढ़ें: चीन पाकिस्तान होंगे नेस्त ओ नाबूद, इतना खास है भारत का ये मिलेट्री पाइंट

कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गयी श्रद्धांजलि सभा

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गयी, जिसमे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शहीद पुलिस कर्मियों की याद में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: दुखी हुए शाहरुख: सरोज के जाने से लगा झटका, लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story