×

विकास दुबे कांड: अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा, जानकर हो जाएंगे दंग

कानपुर के बिकरू में दो जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता विकास दुबे अमर समेत कुछ और गुर्गों के साथ दिल्ली भाग गया था। दिल्ली से वह टैक्सी से फरीदाबाद पहुंच गया और वहां पर अपने रिश्तेदार अंकुर के घर छुप कर रहा।

Newstrack
Published on: 10 Oct 2020 6:25 AM GMT
विकास दुबे कांड: अब हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा, जानकर हो जाएंगे दंग
X
दो जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता विकास दुबे अमर समेत कुछ और गुर्गों के साथ दिल्ली भाग गया था।

लखनऊ: कानपुर के विकास दुबे कांड को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अब इस बीच खबर है विकास दुबे की सत्ता पर उसके दो गुर्गों की नजर रहती थी। इन दोनों ही गुर्गों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इसको लेकर फरीदाबाद में विकास दुबे और अमर दुबे में लड़ाई हुई थी।

इस झगड़े के बाद अमर कानपुर के लिए निकल लिया था। हमीरपुर में पुलिस ने उसे घेर लिया और एनकाउंटर में ढेर कर दिया। खबरों के मुताबिक एक अन्य गुर्गे प्रभात मिश्रा की नजर भी विकास की सत्ता पर रहती है। उसको भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

गुर्गों के साथ दिल्ली भाग गया था विकास

कानपुर के बिकरू में दो जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर गई थी। इसके बाद मुख्य साजिशकर्ता विकास दुबे अमर समेत कुछ और गुर्गों के साथ दिल्ली भाग गया था। दिल्ली से वह टैक्सी से फरीदाबाद पहुंच गया और वहां पर अपने रिश्तेदार अंकुर के घर छुप कर रहा। इस दौरान अमर भी उसके था।

ये भी पढ़ें...बस हादसे से कांपा यूपी: हर तरफ़ बस चीख-पुकार, सवार थे कम से कम 50 यात्री

Vikas Dubey-Amar Dubey

यहीं पर विकास की सत्ता को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद अमर दुबे उसे वहीं पर छोड़कर वापस कानपुर के लिए निकल आया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब फरीदाबाद में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रिश्तेदार अंकुर को पकड़ा। अंकुर से की गई पूछताछ को भी पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें...दूसरे धर्म की लड़की से बात करता था राहुल, भाई ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

अमर और विकास में हुई लड़ाई

फरीदाबाद में नाराज अमर ने विकास से कहा था कि हमसे इतना बड़ा कांड करवा दिया और अब अपनी गद्दी भी नहीं दोगे मझे। इसके साथ ही उसने यह भी विकास से कहा था कि अभी नई शादी हुई थी। पत्नी के जेल जाने की नौबत आ गई। मैं अब यहां नहीं रुक सकता। इतना कहकर वह वापस कानपुर वापस आने के लिए वहां निकल पड़ा।

ये भी पढ़ें...भारत की बड़ी जीत: NAM की बैठक में कश्मीर मसले पर PAK की कर दी बोलती बंद

बताया जा रहा है कि प्रभात को विकास उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। प्रभात के अंदर आपराधिक गुण था और उसका दिमाग भी तेज था। वह हर स्थिति को अपराध के नजरिये से देखता था। विकास कई बार उसके सुझाव को मान जाता था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story