×

'गैंग्स ऑफ चौबेपुर' का खात्मा, एनकाउंटर में STF ने विकास दुबे को ऐसे किया ढेर

कानपुर मुठभेड़ कांड में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर ले जाते समय एसटीएफ की टाटा सफारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे विकास दुबे बैठा था।

Newstrack
Published on: 10 July 2020 3:20 AM GMT
गैंग्स ऑफ चौबेपुर का खात्मा, एनकाउंटर में STF ने विकास दुबे को ऐसे किया ढेर
X

नई दिल्ली: कानपुर मुठभेड़ कांड में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर ले जाते समय एसटीएफ की टाटा सफारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे विकास दुबे बैठा था। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद विकास दुबे ने पुलिस से हथियार छीन कर भागने की कोशिश की जिसमें हुई फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी है।

फिलहाल उसे कानपुर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसे डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के कारण गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे मारा गया: UP STF के साथ हादसा, भागने की फिराक में हुआ एनकाउंटर

इस पर एसटीएफ काफिले में चल रहे अन्य वाहनों में सवार पुलिस टीम और विकास दुबे के बीच क्रास फायरिंग हुई, जिसमें विकास दुबे के बुरी तरह से घायल हुआ है। इस घटना में कई पुलिस वाले भी घायल बताये जा रहे हैं।

4 सिपाही भी घायल

कानपुर के एसएसपी दिनेश पी कुमार ने बताया कि विकास दुबे को ला रही गाड़ी पलटी थी। वो किसी तरह बाहर निकला और घायल सिपाहियों की पिस्टल छीनकर भागने लगा। एसटीएफ ने मोर्चा लिया। फायरिंग हुई। उसे भी गोली लगी। 4 सिपाही भी घायल हैं।

यह भी पढ़ें...विकास दुबे की पत्नी, बेटा और नौकर गिरफ्तार, यहां लेकर गई STF

बता दें कि विकास दुबे को कल मध्य प्रदेश के उज्जैन से पुलिस गिरफ्तार करने के बाद यूपी एसटीएफ और पुलिस को सौंपा था। पुलिस उसे सड़क मार्ग से उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी। इसी दौरान यह एनकाउंटर हुआ।

यह भी पढ़ें...मेरठ में कोराना का कहर जारी: 56 नए मामले आए सामने, एक की मौत

उज्जैन में किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले गुरुवार को सुबह विकास दुबे उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचा था। महाकाल मंदिर पहुंच कर विकास दुबे ने महाकाल के दर्शन के बाद उसने मंदिर के गार्ड को अपना परिचय दिया। इसके बाद थाना महाकाल की पुलिस वहां पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story