×

नहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश जारी है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसपर 1 लाख का इनाम जारी किया है।

Shivani
Published on: 4 July 2020 7:11 PM GMT
नहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश जारी है। 50 हजार के इनामी विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने उसपर 1 लाख का इनाम जारी किया है। उसकी तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी, पूछताछ और दबिश दी जा रही है। करीब 7000 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

विकास दुबे के सारे बैंक खाते सील

यूपी पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के सारे बैंक खाते सील कर दिये गए हैं। पुलिस विकास की सभी संपत्तियों की जांच कर रही है। पुलिस ने फरार हुए विकास दुबे के लिए 20 टीमों का गठन कर दिया है। जिसके बाद उसकी तलाश के लिए कई जगह टीमें घोषित की गयी हैं।

विकास दुबे का मकान मलबे में तब्दील

विकास दुबे के दो बीघे की चाहरदिवारी में बने किलेनुमा मुकान में पुलिस ने बुलडोजर चलाकर करीब दो घंटे में मलबे में तब्दील कर दिया है।घर के अंदर खड़ी दस से पंद्रह लाख की कीमत वाली दो लग्जरी कार और दो ट्रैक्टर भी नष्ट कर दिए। इस दौरान पुलिस ने पूरे मकान को खोद डाला।

ये भी पढ़ेंः कानपुर गोलीकांड के बीच शहीद SO की आखिरी कॉल, कही थी ये बात

पिछले 36 घंटों से लगातार छापेमारी

कुल मिलाकर वह गांव में लग्जरी लाइफ जीता आया है। विकास को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें पिछले 36 घंटों से लगातार छापेमारी कर रही हैं। विकास के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश की सीमाओं को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अपराधियों के खिलाफ लगाए गए 7000 पुलिसकर्मी

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश के 7000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन में लगाए गए हैं। चौबेपुर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस फ़ोर्स हिस्ट्री सीटर के गांव से लेकर लखनऊ के कृष्णानगर स्थित उसके घर तक तैनात की गयी है। एसटीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। कई क्षेत्रों और जिलों में दबिश दी गयी। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं और टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।

ये भी पढ़ेंः मोस्ट वांटेड नहीं विकास दुबेः फिर किया खूंखार कांड, दहला दिया यूपी

आठ पुलिसकर्मी एनकाउंटर में शहीद

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्री शीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया। तीनों तरफ से घेर कर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और सात गंभीर घायल हो गये। इस पूरे मामले के बाद यूपी पुलिस में आक्रोश है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story