×

मंत्री ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित, MLA समेत ये लोग रहे मौजूद

भाजपा नेता रामकृपाल सिंह भदौरिया के गांव भैसाया में उनके द्वारा आयोजित पत्रकारों व कोरोना फाइटर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया। 

Monika
Published on: 17 Nov 2020 2:35 PM GMT
मंत्री ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित, MLA समेत ये लोग रहे मौजूद
X
सम्मान समारोह कार्यक्रम

भाजपा नेता रामकृपाल सिंह भदौरिया के गांव भैसाया में उनके द्वारा आयोजित पत्रकारों व कोरोना फाइटर का सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने किया।

केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही

राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। दोनों सरकारें किसानों की आय दोगुनी करने को संकल्पित है। कम लागत में अधिक उत्पादन हो इसे सरकार ने साकार किया। केंद्र में किसान बिल पास किया और उसको स्वीकृत किया गया। प्रत्येक किसान को छूट दी गई कि वह उत्पादन के लिए माल को भारत को किसी भी कोने में बेच सकता है। किसान को जहां पर भी रेट अधिक मिले वहां पर वह अपनी अनाज को बेच सकता है।

[video width="640" height="288" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201117-WA0165.mp4"][/video]

विद्युत आपूर्ति को बढ़ाया

प्रदेश व केंद्र सरकार ने विद्युत आपूर्ति को बढ़ाया है। अब समान रूप से सभी जगह विद्युत आपूर्ति होती है। किसी भी प्रकार का किसी राज्य या जनपद से भेदभाव नहीं किया जा रहा। वही इस मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशों से ढाई लाख श्रमिकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

[video width="640" height="288" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201117-WA0163.mp4"][/video]

भारतीय संस्कृति की अदभुद तस्वीर पेश की

पूर्व संगठन मंत्री भाजपा रामकृपाल सिंह भदौरिया के द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम के बाबत उन्होंने कहा कि रामकृपाल भदोरिया ने परंपरा को बनाए रखा और भारतीय संस्कृति की अदभुद तस्वीर पेश की। वहीं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि यातायात माह चल रहा है इसलिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बाइक या दूसरा वाहन चलाने न दें। यातायात नियमों का पालन करें। बेटियों की रक्षा व सुरक्षा करें। उनको बेटे के बराबर प्यार दे। कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। लिहाजा एहितयात बरतें।

[video width="640" height="288" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/11/VID-20201117-WA0166.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें…बारिश और बर्फबारी का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक निर्मला संखवार, कार्यक्रम संयोजक पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह भदौरिया, डॉ सी एल गौतम, रामविलास त्रिपाठी, सीओ राम शरण सिंह, उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा,कोतवाल शशि भूषण मिश्र, खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार पटेल, अवधेश सिंह, अनुज भदौरिया, शिवपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह गौर,हरगोविंद सिंह, अनुज भदोरिया भोले,राघव बाजपेई,अरविंद कुमार, डॉ आशीष मिश्रा, सोनू सिंह, रवि सिंह, डॉ सौरभ शाक्य, रामकिशोर भदोरिया सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें…BJP विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गांड़ी का हुआ ये हाल

राजस्थानी नृत्य ने सभी का मन मोहा

पत्रकार व कोरोना वायरस के सम्मान समारोह के दौरान राजस्थानी नृत्य और मोर का नृत्य हुआ। जिसे देखकर सभी मोहित हो गए। सभी ने इस परंपरागत नृत्य की सराहना की ।

मनोज सिंह

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story