Kanpur News: मेंहदी क्वीन प्रतियोगिता में चार स्कूलों की 700 छात्राओं ने लिया भाग

Kanpur News: उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के लगभग 20 शहरों में यह प्रतियोगिता हो रही है। छात्राओं में अपनी प्राचीन सभ्यता के प्रति रुचि बढ़ती है। यह मेहंदी प्रतियोगिता निशुल्क आयोजित की जाती है। यह छात्राओं की आजीविका का साधन भी बन सकती है।

Anup Panday
Published on: 20 Aug 2023 3:07 PM GMT
Kanpur News: मेंहदी क्वीन प्रतियोगिता में चार स्कूलों की 700 छात्राओं ने लिया भाग
X
(Pic: Newstrack)

Kanpur News: मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में कानपुर के चार स्कूलों की 700 छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। इसका आयोजन कानपुर में किया गया। कानपुर की चार लड़कियां प्रथम स्थान पर रही, जिसमें इनको सम्मान पत्र और पुरस्कार दिया गया। पिछले दो दशक से सावन के महीने में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता को कराने वाले कंपनी के निदेशक सोम गोयनका ने बताया कि छात्राओं की मेहंदी लगाने की लगन को देखते हुए प्रतियोगिता कराई जाती है। शहर में प्रतियोगिता ज्ञान भारती, सेन बालिका, जुहारी देवी स्कूल में कराई गई। इस तरह की प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी। जिससे छात्राओं का मन ऐसे ही इन कार्यों में लगा रहे। जिससे कुछ सीखने का हुनर भी मिली।

20 शहरों में हो रहा आयोजन

उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल के लगभग 20 शहरों में यह प्रतियोगिता हो रही है। छात्राओं में अपनी प्राचीन सभ्यता के प्रति रुचि बढ़ती है। यह मेहंदी प्रतियोगिता निशुल्क आयोजित की जाती है। यह छात्राओं की आजीविका का साधन भी बन सकती है।

सम्मान व प्रतिस्पर्धा से बढ़ती है रूचि

निदेशक आकाश गोयनका ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं की मेहंदी लगाने की लगन को देखते हुए यह कहना होगा कि सम्मान व पुरस्कार से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ती है। इस कला से छात्राएं आगे चलकर इसको व्यवसाय के रूप में अपना सकती है। उन्होंने बताया कि 23 वर्षों से अभी तक पूरे देश में लगभग 95 हजार छात्राओं ने भाग लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ने का प्रयास किया है। जल्द ही ये सम्मान प्रतियोगिता को हासिल भी होगा।

Anup Panday

Anup Panday

Next Story