×

विकास दुबे का भाई: तेजी से हो रही तलाश, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के काउटर के बाद अबतक उसका भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि कई अन्य को पुलिस ने या तो गिरफ्तार कर लिया है।

Newstrack
Published on: 11 Aug 2020 9:15 AM GMT
विकास दुबे का भाई: तेजी से हो रही तलाश, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
X
विकास दुबे का भाई: तेजी से हो रही तलाश, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

लखनऊ: कानपुर के बिकरू कांड में मुख्य अभियुक्त विकास दुबे के काउटर के बाद अबतक उसका भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जबकि कई अन्य को पुलिस ने या तो गिरफ्तार कर लिया है। अथवा काउन्टर कर दिया है। विकास दुबे का भाई दीप प्रकाश पर भी हत्या का आरोप है और वह फरार चल रहा है।

यूपी पुलिस अब विकास के भाई दीप प्रकाश दुबे को अपने गिरफ्त में लेना चाहती है। उसपर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित है। दीप बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या होने के बाद से ही फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है लेकिन वह अभी पकड़ से बाहर है। गत दो-तीन जुलाई की रात बिकरू गांव में विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:मोदी का तगड़ा फार्मूला: अब ऐसे बचेगा अपना भारत, इन राज्यों को मिला सुझाव

विकास दुबे का भाई: तेजी से हो रही तलाश, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पुलिस का दावा है ये है कि

पुलिस का दावा है कि जब वह उज्जैन से विकास को लेकर वापस आ रही थी तो उसके काफिले में शामिल एक वाहन कानपुर में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान विकास ने मौके का फायदा उठाते हुए एक घायल पुलिसकर्मी से उसकी पिस्टल से छीन ली और वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा। पुलिस का दावा है कि जब विकास को रोकने की कोशिश की गई तो वह पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने लगा। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं जिसमें वह जख्मी हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में विकास के कई साथी भी मारे गए हैं।

विकास दुबे का भाई: तेजी से हो रही तलाश, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

ये भी पढ़ें:जानें कौन है सुदीक्षा: चाय वाले की बेटी पहुंची US, ऐसे मिली 3 करोड़ की स्कॉलरशिप

यूपी पुलिस का दावा है कि जब वह उज्जैन से विकास को लेकर वापस आ रही थी तो उसके काफिले में शामिल एक वाहन कानपुर में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान विकास ने मौके का फायदा उठाते हुए एक घायल पुलिसकर्मी से उसकी पिस्टल से छीन ली और वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story