×

यूपी में अलर्ट जारी: बर्ड फ्लू से खौफ में आए लोग, रेड जोन हुआ घोषित

देश के तमाम राज्यों में बर्ड फ्लू(Bird Flu) ने तेजी से दस्तक दी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से केरल और गुजरात से महाराष्ट्र तक तमाम राज्यों से पक्षियों (Birds) के मरने की खबरें आ रही हैं। इसकी चपेट में सात राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 10 Jan 2021 5:15 AM GMT
यूपी में अलर्ट जारी: बर्ड फ्लू से खौफ में आए लोग, रेड जोन हुआ घोषित
X
देश के तमाम राज्यों में बर्ड फ्लू(Bird Flu) ने तेजी से दस्तक दी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से केरल और गुजरात से महाराष्ट्र तक तमाम राज्यों से पक्षियों (Birds) के मरने की खबरें आ रही हैं।

नई दिल्ली: पक्षियों की लगातार हो रही मौतों से पूरे देश में दहशत बनी हुई है। तमाम राज्यों में बर्ड फ्लू(Bird Flu) ने तेजी से दस्तक दी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से केरल और गुजरात से महाराष्ट्र तक तमाम राज्यों से पक्षियों (Birds) के मरने की खबरें आ रही हैं। इसकी चपेट में सात राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश हैं। इन राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत तमाम अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें... UP में बर्ड फ्लू की दस्तक: इन राज्यों में फैला वायरस, 1200 पक्षियों की मौत

लोगों को अलर्ट

यूपी के कानपुर चिड़ियाघर को बर्ड फ्लू वायरस मिलने के बाद से पूरी तरह से सील कर दिया गया है। चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। वहीं प्रशासन के साथ इलाके के लोगों को अलर्ट किया गया है।

BIRD FLU फोटो-सोशल मीडिया

यहां पर जिस बाड़े के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई उसके अन्य पक्षियों को भी चिड़ियाघर प्रशासन ने मारने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में 10 पक्षियों की मौत हुई थी। जिनमें चार की जांच के सैंपल भोला लेबोरेटरी भेजे गए थे। सामने आई रिपोर्ट में चारों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लक्षण पाए गए हैं।

ऐसे में राजधानी दिल्ली अभी कोरोना से उभर नहीं पाई, कि बर्ड फ्लू की दहशत ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया। लेकिन दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई, लेकिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार मरते हुए पक्षी चिंता बढ़ा रहे हैं।

bird flu फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...यूपी: बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद कानपुर का चिड़ियाघर 15 दिन के लिए बंद

17 कौवों की मौत

वहीं दिल्ली के एक पार्क में 17 कौवों की मौत हो गई है जबकि द्वारका में डीडीए पार्क में 2 कौओं की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के संजय झील में 10 बतखों की मौत तथा मयूर विहार फेज-3 के एक पार्क में तीन-चार दिनों से रोजाना मरे हुए कौए मिल रहे हैं। जिसके चलते दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

इस बारे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली के हर जिले में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है।

जिसके तहत पशुओं के डॉक्टर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही संजय झील, भलस्वा झील और पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी हो रही है। आपको बता दें कि मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 भी जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...बर्ड फ्लू: राजस्थान, एमपी के बाद उत्तराखंड में मिले मृत पक्षी, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story