×

हुआ जोरदार धमाका: अचानक फटा सिलेंडर और लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत

बताया जाता है कासगंज के रहने वाले अशफाक की पत्नी मेहरूनिशा आज सुबह अपने घर में अकेली थीं। तभी अचानक उसके घर में आग लग गई।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 9:39 AM GMT
हुआ जोरदार धमाका: अचानक फटा सिलेंडर और लगी आग, महिला की दर्दनाक मौत
X

कासगंज: कासगंज कोतवाली के बड्डू नगर इलाके के एक घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे घर में रखा सिलेंडर फट गया और सिलेंडर की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पड़ोस के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं पड़ोसियों द्वारा गंभीर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहाँ महिला ने दम तोड़ दिया।

अचानक घर में लगी आग से फटा सिलेंडर

बताया जाता है कासगंज के रहने वाले अशफाक की पत्नी मेहरूनिशा आज सुबह अपने घर में अकेली थीं। तभी अचानक उसके घर में आग लग गई। और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में नई गाइडलाईन: सोमवार से रहेगा ऐसा हाल, इतने बजे तक खुलेंगी दुकानें

जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते तब तक रसोई में रखा सिलेण्डर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर फट गया और सिलेंडर की चपेट में आकर घर में मौजूद 40 वर्षीय मेहरुनिशा गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान महिला की मौत

आसपास के लोगों द्वारा दमकल विभाग को सूचना दी और बमुश्किल महिला को आग की चपेट से निकाल कर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: यादव सिंह जेल से हुए रिहा, भ्रष्टाचार के लगे हैं आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी सहित दमकल विभाग मौके पर पहुँच गया। दमकल विभाग ने व मुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं एडीएम ने भी मोके पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली।

रिपोर्ट- फैसल अख़्तर

Newstrack

Newstrack

Next Story