×

बागपत से बड़ी खबर: पुलिस को बड़ी कामयाबी, अपहृत व्यापारी की सकुशल घर वापसी

व्यापारियों ने बताया कि उनके साथी आदेश जैन सुबह चार बजे खत्री गढ़ी में अपने घर से भगवान महावीर मार्ग स्थित अपनी दुकान पर जब गाड़ी से सामान उतरवाने गए थे।

Newstrack
Published on: 26 Oct 2020 9:42 AM GMT
बागपत से बड़ी खबर: पुलिस को बड़ी कामयाबी, अपहृत व्यापारी की सकुशल घर वापसी
X
बागपत से बड़ी खबर: पुलिस को बड़ी कामयाबी, अपहृत व्यापारी की सकुशल घर वापसी (Photo by social media)

लखनऊ: बागपत में आज हुए एक लोहा व्यापारी के अपहरण के बाद लोहा व्यापारी सकुशल घर लौट आया है। अभी इस बारे में पूरी बात साफ नहीं हो सकी है। पर व्यापारी के सकुशल घर वापस लौटने की बात स्पष्ट हो चुकी है। प्रदेश के एक आलाधिकारी ने इसकी पुष्टि कर दी है। उल्लेखनीय है कि बागपत के खत्री गढ़ी के रहने वाले लोहा व्यापारी 52 वर्षीय आदेश जैन की लोहे के सामान की सतीश मुल्तान के नाम से दुकान है। आज सुबह जब लोहा व्यापारी के अपहरण की बात जब सामने आई तो पूरे बाजार में सनसनी मच गयी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में कौन करेगा कोरोना मरीजों का इलाज, मंगलवार से 1400 डॉक्टर हड़ताल पर

व्यापारियों ने बताया

व्यापारियों ने बताया कि उनके साथी आदेश जैन सुबह चार बजे खत्री गढ़ी में अपने घर से भगवान महावीर मार्ग स्थित अपनी दुकान पर जब गाड़ी से सामान उतरवाने गए थे। लेकिन जब काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटे तो घर वालों को चिंता हुई । इसके बाद घर वालों ने आदेश को खोजन का प्रयास किया तभी उनके घर में एक फोन आया जिसमें कहा गया कि आदेश जैन का अपहरण हो गया है। उनको छोडने के लिए एक करोड़ रूपए की फिरौती तैयार रखें।

baghpath-matter baghpath-matter (Photo by social media)

इसके बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया

इसके बाद व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। पुलिस के आलाधिकारियों ने व्यापारी की तलाश में पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिय। सीसीटीवी फुटेल भी खंगाले गए। पर आदेश के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शासन में बैठे अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से सम्पर्क कर जल्द से जल्द इस कांड का खुलासा करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:ऐसे हो रही घूसखोरी: जरा देखें इस भ्रष्ट लेखपाल को, कैसे ले रहा नोटों की गड्डियां

पुलिस दोपहर तक अपहरणकर्ताओं को खोजने में लगी रही

पुलिस दोपहर तक अपहरणकर्ताओं को खोजने में लगी रही। यहां तक कि एसटीएफ की एक टीम को भी सक्रिय किया गया। दोपहर बाद अचानक लोहा व्यापारी आकाश जैन घर वापस आ गए। अभी इस घटना की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि व्यापारी को एसटीएफ ने बदमाशों के चंगुल से मुक्त किया कि व्यापारी स्वंय बदमाशों से पीछा छुड़ा कर घर आया है।

श्रीधर अग्निहोत्री

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story