×

यहां मिलेगा 55 हजार वेतन: करना होगा सिर्फ ये काम, आफर सीमित समय के लिए

बता दें पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर सब ठीक-ठाक रहा तो कार्यक्रम को इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा ताकि गांव की आबादी बढ़ाई जा सके।

Shivakant Shukla
Published on: 31 Jan 2020 8:58 AM GMT
यहां मिलेगा 55 हजार वेतन: करना होगा सिर्फ ये काम, आफर सीमित समय के लिए
X

नई दिल्ली: दुनिया में सैकड़ों देश हैं, सभी देशों के अपने नियम कानून व रहन सहन भेषभूषा और भाषाएं होती हैं। दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जिनका इतिहास अनोखा है तो किसी का वर्तमान उसकी तरक्की की गवाही देता है। इन सभी देशों के देशवासियों की भी अपनी अलग-अलग क्वालिटी होती है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन मिलता है, तो चलिए जानते उसके बारे में...

मोलिसे देश इटली के दक्षिण में स्थित है

इटली में एक मोलिसे नाम की जगह है जहां पर लोगों को रहने के लिए वेतन दिया जाएगा। इटली के 20 क्षेत्रों में ये सबसे छोटे क्षेत्र है जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं। कुछ लोग तो मजाक में यहां तक कह देते हैं कि रोम से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे इस क्षेत्र का अस्तित्व ही नहीं है मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मोलिसे देश का एरिया करीब 4500 वर्ग किमी में फैला है।

बता दें कि मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकासित क्षेत्र में मेजोनिओनो का हिस्सा है। जहां दशकों से नागरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मोलिसे की आबादी मुश्किल से तीन लाख बची रह गई है। खासकर यहां के युवा नई सम्भावनाओं की तलाश में यहां से दूर चले जाते हैं। ये एरिया करीब 4500 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें—डीजीपी की अनूठी कार: रिटायरमेंट में होगी प्रयोग, जानें इसकी खासियत

यहां रहने वालों को आगामी तीन सालों तक प्रति माह भारतीय 55, 270 रुपए का भुगतान होगा। इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। आपको बता दें यहां रहने वालों को आगामी तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय 55, 270 रुपए का भुगतान किया जाएगा।

मोलिसे देश में रहने के लिए हैं कुछ शर्तें

इस देश में कोई भी यहां आकर नही बस सकता है। इसके लिए कुछ शर्त लागू की गयी है, जो नए निवासियों को माननी होंगी। जैसे कि...

1. नए निवासियों को कम से कम 5 साल तक यहां रहना पड़ेगा।

2. 2000 से भी कम आबादी वाले इस क्षेत्र में उन्हें एक नया व्यापार शुरू करना होगा। अगर नए आवासी व्यापार नहीं करना चाहते तो किसी इमारत को आवासीय भवन के रूप में रेनोवेट करवाना होगा।

3. शर्त हैं कि नया निवासी किसी ऐसी जगह से ना आया हो जहां की आबादी 2000 से कम हो।

कुछ महत्वपूर्ण बातें

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि यहां कोई संगठित अपराध नहीं है और सारे इटली के मुकाबले यहां साफ़ पानी, साफ हवा, खूबसूरत प्राकृतिक भी दिखती है। यहां का खाना बहुत ही लजीज होता है साथ ही अगर आप पीने के शौकीन हैं तो यहां की वाइन आपको स्वादिष्ठ लगेगी। जिस किसी को भी यहां रहना है उसे 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। तभी वह उस गांव में जाकर बस सकते हैं।

ये भी पढ़ें—इसकी गलती भुगत रहा देश! इसी शख्स की वजह से सीक्रेट रखा जाता है बजट को

नए कार्यक्रम का मकसद उन लोगों को वापिस लौटने में मदद करेगा जो इसे छोड़कर जा चुके हैं। इसी के साथ यहां निवेश के अवसर भी पैदा होंगे। यहां के स्थानीय निवासी से बात करने पर मालूम हुआ कि यहां हर साल 2000 आगंतुक आते हैं। वो पर्यटक आते तो हैं लेकिन तुरंत ही चले भी जाते हैं क्योंकि यहां रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छे रेस्तरां नहीं हैं।

बता दें पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर सब ठीक-ठाक रहा तो कार्यक्रम को इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा ताकि गांव की आबादी बढ़ाई जा सके।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story